Women’s Aid Amount: महिलाओं को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने बताया कब आएगा 2500 रुपए बैंक खाते में पैसा

आज 20 फरवरी 2025 को बीजेपी पार्टी की नई सरकार दिल्ली में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ ही नई सरकार बन चुकी है। आज राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित शपथग्रहण समारोह जिसमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद व मनजिंदर सिरसा के अलावा कुल 6 विधायकों के द्वारा शपथ ली गई।

Women’s Aid Amount 2500 Rupees

बता दें कि दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को लेकर बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है जिसको लेकर रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री शपथ लेने से पहले ही बताया गया कि हर महीने उनके खातों में किस्त का पैसा कब तक जारी होगा।

 

रेखा गुप्ता ने बताया कब तक जारी होगा पैसा

बता दें कि दिल्ली में नई सरकार बीजेपी पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ अब मुख्यमंत्री पद पर रेखा गुप्ता दिखाई देगी। इसके साथ ही दिल्ली में महिलाओं को सहायता के रूप में प्रत्येक महीने 2500 रुपए दिया जाएगा। जिसको लेकर रेखा गुप्ता शपथ लेने से पहले ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं का इंतजार समाप्त होने वाला है। उनके मुताबिक आगामी होली के त्यौहार से पहले महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि दिया जाएगा।

ऐसे में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 25 सौ रुपए की सहायता दिए जाने की दिनांक के बारे में पता चल गया है।

कौन सी दिनांक को आयेगा पहला किस्त

बता दें कि मीडिया से अपने आवास के बाहर बातचीत किया जिसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली में BJP सरकार की तरफ से दिल्ली की महिलाओं को 25 सौ रुपए हर महीने रुपए देने का जो वादा किया गया उसको पूरा करेगी। उनके मुताबिक महिलाओं को पहला किस्त का पैसा 8 मार्च तक बैंक खातों में जारी किया जाएगा जो महिलाएं पात्र होगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर बताया गया कि 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। और इसी दिन से हमारी सरकार की ओर से विधानसभा चुनाव के समय में घोषणा पत्र हर महीने महिलाओं को 25 सौ रुपए की सहायता राशि देने का वादा किया था। जिसको पूरा किया जाएगा। इसके अलावा भी महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ किया जाएगा। वहीं महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का फायदा देने के लिए कई बड़े कदम उठाया जाएगा।

 

Share this content:

error: Content is protected !!