आधार कार्ड अपडेट करने को लेकर UIDAI ने फिर बढ़ाया अंतिम दिनांक, अब इस तारीख तक होगा फ्री में अपडेट
हमारे देश के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर नागरिक के पास अपना आधार कार्ड बनाया गया है। जो कि अपना पता व पहचान के रूप में प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक दस्तावेज में से एक है। लेकिन समय समय पर इसके सुविधा के अनुसार बदलाव किया जा रहा है। ऐसे में अभी तक अपना खुद का आधार कार्ड (Aadhaar Card) में दर्ज किया गया पता या फिर पहचान से संबंधित डिटेल को अपडेट नहीं करवा पाए हैं। तो फिर आपके लिए यह यह खबर जानना बहुत ही जरूरी हो जाता है। व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर क्लिक करें
फ्री में आधार कार्ड अपडेट
बता दे कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से देश में आधार फ्री अपडेट किए जाने की अंतिम दिनांक में एक बार फिर से बढ़ोतरी किया गया है। आधार कार्ड अपडेट की लास्ट दिन आपको बढ़ने से करोड़ों लोगों को अपने आधार कार्ड अपडेट करने का एक और अवसर प्राप्त होगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि पोर्टल myaadhaar.uidai.gov.in पर आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा को ऑनलाइन रखा गया है। देश में कोई भी नागरिक अब अपना आधार कार्ड अपडेट में के दौरान केवल बायोमेट्रिक अपडेट के अलावा सभी तरह के अपडेट को घर बैठे कर सकते हैं।
यह सुविधा को लोगो के लिए वर्ष 2024 में 14 जून तक पहले दिया गया था। लेकिन अब इसको वर्ष 2026 में जून 14 दिनांक तक कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अपना आधार कार्ड को आने वाले 2 वर्ष तक निशुल्क अपडेट किया जा सकता है।
कौन-कौन सी अपडेट आधार में फ्री कर पाएंगे?
जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड में आप अपना नाम, जन्म तिथि, पता, लिंग व पहचान या पता से संबंधित जानकारी को आधार में फ्री से अपडेट कर पाएंगे। परंतु अगर आपको आधार में बायोमेट्रिक बदलाव जैसे फोटोग्राफ, फिंगरप्रिंट या आइरिस के जैसे कोई भी चेंज करना चाहते हैं तो फिर आपको अपने आसपास के आधार सेवा केंद्र पर पहुंचना होगा और निर्धारित किए गए शुल्क को चुकाना होगा।
आधार कार्ड फ्री में अपडेट किए जाने का तरीका
- सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in के ऊपर जाकर आधार को फ्री में अपडेट के लिए क्लिक करें।
- जिसके बाद आप अपने आधार कार्ड का नंबर डाले व OTP की सहायता से लॉग इन करना होगा।
- अब आपको पोर्टल पर विकल्प दस्तावेज अपडेट का दिखाई देगा, उस पर दबाएं।
- जो भी जानकारी आप अपडेट करने के इच्छुक हैं उसको सेलेक्ट करना है।
- अब आप आवश्यक दस्तावेजों को JPG, JPEG या फिर PDF के फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
- अब आपको फॉर्म सबमिट करें पर क्लिक करें।
- अब आपको एक तरह का URN यानी अपडेट रिक्वेस्ट नंबर प्राप्त होगा। जिसको आप सुरक्षित रखे। ताकि आप दिए गए URN की मदद से अपडेट स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे।
- इस प्रकार की प्रक्रिया में कोई भी शुल्क नहीं देना होगा, क्योंकि यह पूरी मुफ्त रहेगी।
आधार अपडेट करने से क्या क्या लाभ
देश में किसी भी नागरिक के द्वारा अपना आधार कार्ड अपडेट किए जाने के बाद उनको सरकारी योजना में लाभ लेने की सुविधा के साथ-साथ योजना में पात्रता में भी फायदा होता है। इसके अलावा आपके मोबाइल सिम या बैंकिंग केवाईसी भी आसान हो जाता है।
वही आधार अपडेट के चलते आपको किसी भी गलत पता या गलत पहचान की वजह से कोई भी समस्या से बचा जा सकता है। वही बता दे की आधार कार्ड जो 10 साल से भी अधिक पुराना है उसको अपडेट करना आवश्यक है।
आधार कार्ड अपडेट करने से किसको अधिक बेनिफिट
देश के वे लोग जो की दूर गांव में रहते हैं, आधार कार्ड अपडेट से तकनीकी तौर पर भी कमजोर नागरिकों, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ अधिक मिलेगा। वही जिनके आधार 10 साल से भी अधिक पुराना हो चुका है।
Share this content: