किसानों को प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, मक्का की फसल एमएसपी रेट पर खरीद शुरू, जानें मक्का एमएसपी पर खरीद प्रक्रिया
मक्का की खेती करने वाले किसानों को यूपी की योगी सरकार के द्वारा बड़ी खुशखबरी दिया गया है। बता दें योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से किसानों से पहली बार मक्का की फसल रबी सीजन की खरीद MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर हो रही है। जिसकी वजह से किसानों को अपनी मक्का की फसल सही समय व उचित मूल्य प्राप्त होने वाला है।
मक्का एमएसपी पर खरीद प्रक्रिया
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में सरकार की ओर से मक्का की फसल की खरीद को 15 जून से आरंभ हुई। और यह आगामी 31 जुलाई तक चलेगा। विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान किसानों को अपनी मक्का की फसल क्रय केंद्रों पर सुबह के समय 9 बजे से आरंभ होगी। जोकि शाम को 6 बजे तक बेंच पाएंगे। जिसमें किसानों को अपनी मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी रेट 2225 रुपए प्रति क्विंटल पर होगा।
बता दें कि प्रदेश में 22 जनपदों में मक्का की खरीद किया जाएगा। जिसमें संभल, हाथरस, कानपुर, रामपुर, औरैया व कानगंसज सहित शामिल हैं। राज्य में किसान मक्का की फसल को रबी, जायद व खरीफ सीजन में बुवाई करते हैं। जिसमें सबसे अधिक पैदावार खरीफ के मौसम में मिलता हैं।
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों के भाव में ईरान – इजराइल के बीच तनाव से कितना होगा असर, क्या सरसों भाव में तेजी आएगी या नहीं
मक्का खरीद किन किन जनपदों में किया जाएगा
उत्तर प्रदेश में मक्का की MSP पर खरीद को आरंभ फर्रुखाबाद, बदायूं, इटावा, बुलंदशहर, कन्नौज, अलीगढ़, औरैया, एटा, कानपुर नगर, कासगंज, उन्नाव, फिरोजाबाद, अयोध्या, हाथरस, रामपुर, मैनपुरी, संभल, हरदोई, गोंडा, उन्नाव, बलिया, बहराइच और मिर्जापुर जिलों में हो चुका है।
किसानों के लिए महत्वपूर्ण बातें
- यूपी के मक्का खेती करने वाले किसानों को पंजीकरण आवश्यक होगा। जो 2 तरह से करें
- जिसमें fcs.up.gov.in व Up Kisan Mitra मोबाइल ऐप शामिल हैं।
- किसान जो भी पंजीकृत हैं उनको अपनी मक्का फसल क्रय होगा। जिसकी वजह से उनको MSP का फायदा होगा।
- वहीं किसानों के पास उपयोग में होने वाला मोबाइल नंबर ही पंजीकरण करना चाहिए। क्योंकि जिस पर ओटीपी को प्राप्त करें पंजीकरण की प्रक्रिया को सही से पूरा किया जा सके।
- मक्का के किसान को अपना बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है।
- वहीं किसानों को मक्का की फसल का भुगतान पीएफएमएस के जरिए सीधा आधार से लिंक बैंक खाते में किए जाने की व्यवस्था किया गया है।
- इसके अलावा किस की सुविधा को ध्यान में रखकर नॉमिनी की व्यवस्था भी किया गया।
मक्का फसल एमएसपी रेट का लाभ प्राप्त करने को लेकर किसान अन्य कोई भी प्रकार की मदद या फिर दिक्कत का सामना होता है। तो उसके समाधान को लेकर निम्नलिखित नीचे दिए गए पर संपर्क कर सकते हैं।
1). टोल फ्री नंबर पर किसान संपर्क करें :- 1800 1800 1500
2). संबंधित जनपद के जिला खाद्य वितरण अधिकारी
3). तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी
4). ब्लॉक के वितरण निरीक्षक
इसे भी पढ़ें 👉केंद्र सरकार की ओर से जारी किया गया जनगणना 2027 अधिसूचना, जानें कौन कौन से राज्यों में कब शुरू
Share this content: