Sarso Teji Mandi Report: सरसों के दाम में गिरावट, फंडामेंटल मजबूत क्या सरसों के भाव बढ़ेगा या घटेगा, जानें सरसों, तेल, खल तेजी मंदी रिपोर्ट

Sarso Teji Mandi Report: सरसों के दाम में गिरावट, फंडामेंटल मजबूत क्या सरसों के भाव बढ़ेगा या घटेगा, जानें सरसों, तेल, खल तेजी मंदी रिपोर्ट

पिछले हफ्ते के दौरान डिमांड के अभाव के चलते सरसों के रेट में गिरावट आई। विदेशी बाजारों में गिरावट व खल में नरमी से सरसों में दबाव आया। सरसों कच्ची घानी में 3 रुपए प्रति किलो तो वहीं खल में 30 से 40 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई। जयपुर सरसो अपने रेजिस्टेस 6425 से फिर फिसला, वही कच्ची घानी में भी 1350 रुपए के करीब रूकावट आ रही है।

सरसो खल की ताजा रिपोर्ट (Sarso Teji Mandi Report)

चीन व साउथ कोरिया की मजबूत मांग से मार्च महीने में डीओसी का निर्यात 37.73% बढ़ा। मार्च में चीन ने 36703 टन और साउथ कोरिया ने 67478 टन सरसो डीओसी का आयात किया। चीन दवारा कनाड़ा पर ऊँचे टैरिफ से भारत के सरसो डीओसी की मांग बढ़ी। यूरोप में रेपसीडमाल की शॉर्टेज से अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

सरसो खल में 2000 के स्तर से बढ़कर 2250 से 2300 तक बढ़ा है इसलिए अब डिमांड सुस्त पड़ी है। ऐसे में खल की तेजी में अब रूकावट आएगी और 50 से 100 रुपए प्रति क्विंटल की करेक्शन की सम्भावना है।

सरसों तेल की ताजा रिपोर्ट

सोया, पाम तेल में कमजोरी से सरसो तेल भी दबाव में है। जयपुर कच्ची घानी 3 रुपए प्रति किलो गिरकर 1300 के नीचे फिसला। 1250 जयपुर कच्ची घानी का मजबूत समर्थन हैं। मौजूदा स्तरों से इसमें 3 से 4 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ सकती है जहाँ पर लम्बी अवधि के नजरिए से खरीदारी करना अनुकूल होगा। अप्रैल मई तक इसमें बड़ी तेजी की उम्म्मीद कम, वहीं मई मध्य के बाद से इसमें फिर मजबूती की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :-  चना की आवक में बढ़ोतरी हुई, चने का भाव कब बढ़ेगा, चना तेजी मंदी रिपोर्ट 2024

सरसो की ताजा रिपोर्ट

सरकारी खरीदारी हरियाणा राज्य को छोड़ अन्य राज्यों में धीमी हैं। हरियाणा में तकरीबन 7 लाख टन खरीदारी पूरी हुई। मंडियों में सरसो के भाव अब भी एमएसपी (MSP) से ऊपर हैं जिससे किसान मंडियों में माल बेच रहे है।

वहीं तेल और खल में उठाव नहीं होने से मीलों की क्रशिंग में डिस्पैरिटी का सामना करना पड़ रहा है अप्रैल व मई महीना सरसो के लिए सुस्त रहता है ये बात हमने पहले भी अपने रिपोर्ट में जिक्र किया था।

 

Sarso Teji Mandi Report: सरसों के दाम में गिरावट, फंडामेंटल मजबूत क्या सरसों के भाव बढ़ेगा या घटेगा, जानें सरसों, तेल, खल तेजी मंदी रिपोर्ट
Sarso Teji Mandi Report

ऊपर दिए गए चार्ट में देख सकते हैं की जयपुर सरसो अपने रेजिस्टेंस 6425 के ऊपर नहीं जा पा रहा है

सरसो का फंडामेंटल में कमजोरी नहीं, परन्तु विदेशी बाज़ारों में नरमी , गर्मियों में डिमांड सुस्त होने से सरसो में 100 से लेकर 150 रुपए की गिरावट और हो सकती है। लेकिन लम्बी अवधि का नजरिया अब भी मजबूत और जून से फिर रिकवरी की उम्मीद है। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।

Note:- आज आपने जाना www.starmandi.com पर Sarso Teji Mandi Report: सरसों के दाम में गिरावट, फंडामेंटल मजबूत क्या सरसों के भाव बढ़ेगा या घटेगा, जानें सरसों, तेल, खल तेजी मंदी रिपोर्ट  । बता दें कि किसान या व्यापारी अपना व्यापार अपने विवेक से ही करें। क्योंकि सरसों फसल में कोई भी तेजी या गिरावट मौसम, केंद्र सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय, मांग और आवक पर निर्भर करता है।

Share this content:

Previous post

CM Divyang Scooty Yojana: राजस्थान प्रदेश में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2025 में आवेदन करने का मौका, जानें अंतिम दिनांक और दस्तावेज

Next post

Mung Teji Mandi Update: मंडियों में ग्रीष्मकालीन नया मूंग की आवक आरंभ, अब आगे तेजी या फिर मंदा, जानें मूंग तेजी मंदी की रिपोर्ट

You May Have Missed

error: Content is protected !!