Sarso Soyabean Bhav Report 2025: सरसों, सोयाबीन के भाव में सुधार, आगामी दिनों में कीमत में कैसा रहेगा रुख, जानें ताजा अपडेट
सोयाबीन भाव सप्ताहिक रिपोर्ट: बीते हफ्ते की शुरुआत सोमवार सुबह महाराष्ट्र सोलापुर सोयाबीन कीमत 4300 रु प्रति क्विंटल पर खुला था ओर शनिवार शाम सोयाबीन रेट 4330 रु प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। यानी बीते सप्ताह के दौरान सोयाबीन में मांग बनी रहने से +30 रूपए प्रति क्विंटल की मजबूत दर्ज हुआ, पर्याप्त सप्लाई और सामन्य मांग के बीच सोयाबीन में ज्यादा घट बढ़ नहीं।
Sarso Soyabean Bhav Report 2025
अंतराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते सप्लाई और सोयमील को कड़ी प्रतिस्पर्धा से सोयाबीन में दबाव। ब्राजील में सोयाबीन की कटाई शुरू हो गई है लेकिन गति पिछले वर्ष से धीमी है। वहीं अर्जेंटीना में रह रहकर हो रही बारिश से फसल को कुछ राहत मिली। अर्जेंटीना में सूखे के कारण उत्पादन अनुमान में कटौती की जा रही है।
ब्राज़ौल और अर्जेंटीना में सोयाबीन की सप्लाई बढ़ने से भारतीय सोयमील की एक्सपोर्ट पैरिटी और घटेगी।
ऐसे में घरेलू बाजार सोयाबीन की क्रशिंग मांग घटेगी। क्रशिंग मांग घटने से सोयाबीन की कीमतों में बड़ी तेजी की उम्मीद कम। सेबी ने सोयाबीन वायदा पर लगे प्रतिबंद को 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है।
मार्च के अंत या अप्रैल के शुरुआत से सरकार सोयाबीन की बिकवाली भी शुरू कर सकती है। ऐसे में सोयाबीन का भविष्य अब सरकारी की नीतियों पर निर्भर। सरकार क्या भाव पर बिकवाली शुरू करती है इसपर नजर रहेगी।
सरकार की नीतियों, सोयमील की डिमांड और सोया तेल के बढ़ते इम्पोर्ट को देखते हुए सोयाबीन में टिकाऊ तेजी की उम्मीद कम। यहाँ से तेजी अब नयी फसल के पहले ही दिखेगी इसलिए स्टॉक होल्ड अपने रिस्क पर करें। व्यापार अपने विवेक से सोच समझ कर करें।
सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट अपडेट
बीते हफ्ते की शुरुआत सोमवार सुबह जयपुर सरसों कंडीशन के भाव 6125 से 6150 रुपए प्रति क्विंटल, वहीं शनिवार को शाम 6150 से 6175 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। यानी बीते सप्ताह के समय में सरसों में मांग बनी रहने के कारण +25 रुपए प्रति क्विंटल की सुधार हुआ।
बीते सप्ताह पर एक नजर
इस सप्ताह बड़ी मीलों की खरीदारी के चलते सरसों में बढ़त आई। जयपुर सरसों रेट में अपने स्पोर्ट कीमत 6025 से 150 रुपए अधिक दर्ज किया गया है। वहीं इस दौरान खल व सरसों के रेट तकरीब स्थिर रहे।
फरवरी महीना में मौसम व उत्पादन
आगामी 2 से 3 दिनों में तापमान में गिरावट व कुछ हिस्से में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं फरवरी के लास्ट तक औसत तापमान में वृद्धि होगी। राजस्थान प्रदेश में इस वर्ष सरसों बुवाई कम होने के कारण उत्पादन 5 प्रतिशत कम होने की संभावना है।
सरसों, सरसों खल व सरसों तेल आगे बाजार भाव
मौसम के गर्म के कारण तेल का उतारा कम होने से सरसो की क्रशिंग पैरिटी पर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए मिल वाले तेल घटाकर नहीं बेचेंगे। अंतराष्ट्रीय बाजार में मांग कमजोर होने से खल की निर्यात भी घट रही है।
सरसों तेल फिलहाल 1250 रुपए से लेकर 1300 रुपए के बीच ट्रेड करने का अनुमान, वहीं 1250 रुपए के निचे बड़ी गिरावट की उम्मीद कम।
जयपुर सरसों 6300 तक बढ़ सकता है जिसके बाद आवक बढ़ने पर फिर फिसलकर 6000 के स्तर आने की सम्भावना।
ट्रेडिंग के नजरिये से 100 रुपए से लेकर 150 रुपए की बढ़त में स्टॉक खाली करें। वहीं नई खरीदारी स्टॉक करने के नजरिये से मार्च अंत तक करने की राय।
कमजोर उत्पादन, मौसम के अनुमान और तेलों की घटती सप्लाई को देखते हुए मार्च अंत से सरसो और सरसो तेल में अच्छी तेजी की उम्मीद। व्यापार अपने विवेक से सोच समझ कर करें।
Note: आज आपने जाना Sarso Soyabean Bhav Report 2025 सरसों, सोयाबीन के भाव में सुधार, आगामी दिनों में कीमत में कैसा रहेगा रुख, जानें ताजा अपडेट, किसी भी तरह की फसल में तेजी या मंडी सरकार की नीतियों डिमांड और मौसम पर करता है ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करे। व्यापार में कोई भी हानि के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
Share this content: