उत्तर भारत मानसून 2025: हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश अबकी बार 10 दिन पहले आयेगा मानसून, लोगों को मिलेगी राहत

देश में मौजूदा समय में अधिकतर हिस्सों में हीट वेव का दौरा के साथ ही इस झुलस भरी गर्मी से परेशान नहीं हो रहा है वहीं लोगों को अपने स्वास्थ्य को बचाव में अधिक खर्च भी करना पड़ रहा है। अबकी बार तय किए गए समय से पहले मानसून की एंट्री के बाद कई राज्यों में धमाकेदार बारिश देखने को मिला। लेकिन मानसून की गति में ब्रेक लगने से एक बार ठहराव आया।

उत्तर भारत मानसून 2025 (North India Monsoon 2025)

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अबकी बार मानसून के प्रवेश होने को लेकर मौसम विभाग के मुताबिक तय किए गए समय से पहले आ सकता है। अबकी बार मानसून को लेकर मौसम विभाग की पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून दस्तक 7 से लेकर 10 दिन तक पहले ही हो सकता है।

वैसे बता दें कि दिल्ली में मानसून पहुंचने का समय तकरीबन 30 जून के लगभग रहता है। वही अबकी बार मध्य जून में ही मानसून के पहुंचने की संभावना जताई जा रहा है।

मानसून की गति में आए तेजी

बता दे की मानसून दक्षिण भारत में तकरीबन 10 दिन मे ब्रेक के पश्चात अब एक बार फिर से गति पकड़ लिया है। बुधवार के दिन देश के तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल , महाराष्ट्र व कोंकण के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखा जा रहा है। अभी मानसून के सिस्टम के प्रभाव के कारण उत्तर भारत की तरफ आगे की ओर बढ़ के संकेत दिए हैं।

 

इसे भी पढ़ें 👉 किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी, केंद्र सरकार से मूंग व मूंगफली एमएसपी रेट पर खरीद की मंजूरी, जानें मूंग पर सरकारी खरीद योजना

राजधानी दिल्ली में कब से मानसून आयेगा।

अब मानसून के दूसरे चरण के दौरान पूर्वी भारत में विस्तार होने वाला है। जिसमें आने वाले सप्ताह के अंदर ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश आरंभ हो जाएगा। जिसके पश्चात मानसून उत्तर पश्चिम की तरफ आगे आएगा। वहीं आगामी 19 से लेकर 25 जून के बीच में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के पश्चात लास्ट में दिल्ली में पहुंच सकता है।

बता दें कि मानसून आने का कुछ कुछ असर दिल्ली में एहसास हो रहा है। उमस में बढ़ोतरी व छिटपुट प्री-मानसून बारिश की संभावना आगामी दिनों के दौरान बना रहेगा। मौसम में आने वाले इसे चेंज के चलते राजधानी दिल्ली में बीते कुछ सप्ताह के दौरान लोगों को हो रहा भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें 👉 पीएम किसान योजना में 20 वीं किस्त इस दिन जारी, किस्त से पहले करें ये सभी काम पूरे

Share this content:

error: Content is protected !!