Mustard Rate Increase: सरसों की कीमत में तेजी की नई शुरुआत, क्या अगले 10 दिन में दिखाई देगा बड़ा उछाल, जानें ताजा अपडेट
पिछले हफ्ते के दौरान सरसों के भाव जयपुर सरसों कंडीशन न्यूनतम रेट 6050 रुपए से अधिकतम 6075 रुपए प्रति क्विंटल। जो कि कल शाम यानी शनिवार को सरसों भाव 6300 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। यानी जयपुर सरसों रेट में 175 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली।
Mustard Rate Increase
वहीं बीते हफ्ते में सरसों के रेट में 200 रुपए प्रति क्विंटल वहीं सरसों तेल रेट में 4 से 5 रुपए प्रति किलो को तेजी देखने को मिला।
सरसों उत्पादन मंडियों में सरसों की आवक कम होने से सरसों की उपलब्धता घटी है। पिछले हफ्ते के दौरान दैनिक सरसों आवक 14 से 15 लाख बोरी थी जो कि इस सप्ताह में कम होकर 5 से 7 लाख बोरी रह गई। मंडियों में सरसों का आवक मार्च अंत के चलते कम हुआ।
सरसों खल का रिपोर्ट
सरसों व सरसों तेल की तुलना में सरसों खल की सिमित बढ़त दिखी। निचले स्तरों से 100 से 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त अब तक आ चुकी है। क्रशिंग कम होने से खल की उपलब्धता कम है जिससे बड़ी मंदी की उम्मीद कम है।
पिछली रिपोर्ट में 2000 का सपोर्ट दिया था। जहाँ से अब तक 100 से 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई है। भविष्य आगे भी मजबूत इसलिए निकट भविष्य में जो भी करेक्शन मिले उसमे खरीदारी की राय है।
सरसों तेल का रिपोर्ट
जयपुर कच्ची घानी रेट 1250 के करीब से 5 से 7 रुपए प्रति किलो बढ़ गया है। पिछली रिपोर्ट में 1250 के करीब खरीदारी की सलाह दी थी और 10 से 15 रुपए प्रति किलो की उम्मीद जताई थी। निकट भविष्य में इन स्तरों से अब भी 2 से 3 रुपए प्रति किलो बढ़ने की जगह वही लम्बी अवधि में 7 से 8 रुपए किलो की तेजी अब भी बाकी हैं। 1280 से 1300 के बीच कोई भी करेक्शन फिर खरीदारी का अवसर समझें।
सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट
अप्रैल महीने के आरंभ में मंडियों में आवक बढ़ने की संभावना है। सरसों आवक बढ़ने के कारण 100 से 150 रुपए का करेक्शन देखने को मिल सकती है। लेकिन बड़ी मंदी की उम्मीद कम है । हमने जयपुर सरसो में 5850 से 6025 के बीच बॉटम बनाने की उम्मीद जताई थी।

मार्च महीने के अंत से अप्रैल के पहले 10 दिन में खरीदारी की राय दी थी। लेकिन तेजी एक सप्ताह पहले शुरू हो गई। ऊपर दिए जयपुर के चार्ट में देख सकते हैं 6000 के सपोर्ट को होल्ड कर रहा है और अभी तेजी की सिर्फ शुरुआत है।
यहाँ से पहला रेजिस्टेंस 6600 पर है जिसके ऊपर बड़ी तेजी नजर आएगी। अभी भी सरसो में काफी तेजी बाकी इसलिए जिसने स्टॉक नहीं किया वह खरीदारी करें। व्यापार अपने विवेक से निर्णय को सोच समझ कर ले।
Conclusion:- आज आपने www.starmandi.com जाना Mustard Rate Increase: सरसों की कीमत में तेजी की नई शुरुआत, क्या अगले 10 दिन में दिखाई देगा बड़ा उछाल, जानें ताजा अपडेट। किसान या फिर व्यापारी भाई व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें क्योंकि किसी भी फसल में तेजी या फिर गिरावट आने वाले दिनों में आवक, मांग कैसा है, मौसम और सरकार के रुख पर निर्भर करता है। व्यापार में कोई भी तरह हानि होने पर हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
Share this content: