MP Wheat Purchase Record: देश में मध्य प्रदेश राज्य गेहूं खरीद का नया रिकॉर्ड, 9 लाख किसानों को 175 रुपए बोनस का लाभ

MP Wheat Purchase Record: देश में मध्य प्रदेश राज्य गेहूं खरीद का नया रिकॉर्ड, 9 लाख किसानों को 175 रुपए बोनस का लाभ

रबी सीजन के आरंभ होने के बाद देश के कई राज्यों की सरकार की तरफ से गेहूं के अलावा कई अन्य फसल की खरीद किया गया है। वही अबकी बार गेहूं की एमएसपी या न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद का नया रिकॉर्ड मध्य प्रदेश राज्य ने बनाया है। गेहूं की खरीद के मामले में मध्य प्रदेश राज्य देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। सबसे अधिक गेहूं की खरीद देश के पंजाब राज्य में वही दूसरा मध्य प्रदेश और तीसरा स्थान पर हरियाणा प्रदेश है।

MP Wheat Purchase Record

मध्य प्रदेश राज्य में अबकी बार गेहूं की खरीद का जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी दिया गया। उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अबकी बार गेहूं का खरीद 77.74 लाख मीट्रिक टन किया गया है।

ये भी पढ़ें 👉 राज्य सरकार का 32 लाख सोलर पंप देने का निर्णय, किसानों को मिलेगा 90% सब्सिडी का लाभ

पिछले साल के मुकाबले में ज्यादा खरीद

एमपी राज्य में बीते साल से ज्यादा गेहूं का खरीद अबकी बार हुआ है। अबकी बार गेहूं हार्दिक खरीद होने का मुख्य वजह किसानों को सरकार को ओर से दिए जा रहा बोनस है। क्योंकि सरकार की ओर से अबकी बार गेहूं पर 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया गया।

जिसके कारण किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर ही अपने गेहूं की फसल को बेचा गया। जिसके चलते अबकी बार सरकार के भंडार में 29 लाख मीट्रिक टन से भी ज्यादा गेहूं का भंडार जमा हुआ है। प्रदेश में इसके अलावा अबकी बार गेहूं का खरीद 77 लाख 74 हजार मीट्रिक टन 9 लाख किसानों से किया गया।

ये भी पढ़ें :-  पशुपालकों के लिए पशुपालन विभाग की नई योजना, केवल बछिया का होगा जन्म, मिलेगी 75% सब्सिडी

इसके अलावा MP राज्य में गेहूं का खरीद पिछले साल 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन किसानों से किया गया था। जिसमें अबकी बार 29 लाख मीट्रिक टन से भी ज्यादा गेहूं का खरीद हुआ है। इस प्रकार से देश में पंजाब के बाद मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर पहुंच गया है और प्रदेश के किसानों को गेहूं का पैसा उनके खातों में डाला जा रहा है। अब तक प्रदेश के किसानों को 17870 करोड रुपए खातों में भुगतान हो चुका है।

गेहूं खरीद में 175 रुपए बोनस से मिला लाभ

बता दें कि देश में अबकी बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी रेट 2425 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया था। वही मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा गेहूं खरीद पर 175 रुपए का बोनस राशि देने की घोषणा के पश्चात मध्य प्रदेश राज्य में किसानों को प्रति क्विंटल 2600 रुपए के अनुसार गेहूं के खरीद किया गया। जिसका लाभ यह हुआ कि किसानों की ओर से अबकी बार बड़े स्तर पर गेहूं क्रय केंद्रों पर अपनी फसल लेकर पहुंचे और गेहूं की फसल को बेंच पाए। जिसकी वजह से मध्य प्रदेश राज्य पूरे देश में गेहूं खरीद के मामले में अब दूसरे स्थान पर पहुंचा है।

ये भी पढ़ें 👉  प्रदेश में सरसों, चना की खरीद में बढ़ोतरी के लिए बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा लाभ

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected !!