Monsoon Update 2025: मानसून देश के केरल में 3 दिन पहले पहुंचेगा, मध्य प्रदेश में इस दिन तक देगा दस्तक, जानें मौसम अपडेट

Monsoon Update 2025:मानसून देश के केरल में 3 दिन पहले पहुंचेगा, मध्य प्रदेश में इस दिन तक देगा दस्तक, जानें मौसम अपडेट

वर्तमान समय के अंदर देश में तेज हवा और लू के चलते लोगों के साथ-साथ किसानों को भी परेशानी हो रही है। लेकिन अब इसमें राहत भरी खबर भी सामने आ रहा है। केरल राज्य में अबकी बार समय से पूर्व ही मानसून का दस्तक होगा। वहीं इसके अलावा देश के राजस्थान व मध्य प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में मानसून का प्रवेश भी होने वाला है।

Monsoon Update 2025

देश में अबकी बार मौसम विभाग की ओर से अपडेट के मुताबिक सामान्य से ज्यादा बारिश होने का संभावना बताई जा रहा है। जिसकी वजह से देश के किसानों को बेहतर लाभ मिलने की संभावना है ऐसे में अब देश में केरल राज्य के साथ-साथ मध्य प्रदेश में कब तक मानसून प्रवेश कर सकता है, जानें पूरा अपडेट।

मानसून के कब तक प्रवेश होगा केरल में

अबकी बार मानसून के दस्तक को लेकर मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर के ऊपरी हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो गया है। वही मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस सिस्टम की वजह से मानसून को रफ्तार मिलेगा और आगामी आने वाले 36 घंटे में और भी मजबूत रह सकता है।

इसकी वजह से मानसून आगामी 48 से लेकर 72 घंटे में केरल राज्य में प्रवेश करने की प्रबल संभावनाएं हैं। अबकी बार केरल में 27 मई को मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच सकता है। इसके पश्चात तय किए गए रास्ते से होते हुए पूर्वोत्तर की ओर आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें :-  Haryana Weather News: होली पर मौसम का कहर, जिले के 80 से अधिक गांवों में ओलावृष्टि से किसानों फसल में भारी नुकसान हुआ

बता दे की मानसून को लेकर भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइसर) में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार की ओर से कहना है कि अरब सागर ने बना लो प्रेशर की वजह से मानसून को नया ऊर्जा मिलेगा। वहीं अगर सिस्टम में आसपास की नमी को अपनी ओर सोख लेता है तो फिर मानसून की गति में कमी आ सकता है और केरल में कुछ दिन तक स्थिर हो सकता है। वही मध्य प्रदेश राज्य में मानसून फिर भी समय पर पहुंच सकता है।

मध्य प्रदेश राज्य में मानसून कब तक होगा आगमन

मध्य प्रदेश राज्य में मानसून की दस्तक की बात करें तो आमतौर पर जून महीने की 15 से 16 के करीब रहता है।

वही मध्य प्रदेश में बीते वर्ष के दौरान मानसून में थोड़ा देरी से पहुंचा था और मौसम विभाग की ओर से अबकी बार जून 12 से 16 तक मानसून मध्य प्रदेश में पहुंचने की उम्मीद है। वही राज्य में मानसून सामान्य तौर पर जून महीने की 20 से लेकर 25 के दौरान आता है।

मानसून का शुरुआत सबसे पहले मध्य प्रदेश में सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट व पांढुर्णा जिलों में वहीं ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, सागर संभाग के हिस्सों में जून महीने की 20 से लेकर 24 तारीख तक पहुंचने की संभावना है।

बात करें 2024 में मानसून आने की तो सिवनी, पांढुर्ना, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट और मंडला में सबसे पहले 21 जून 2024 को आया था। जो कि बीते वर्ष भोपाल में 23 जून 2024 के दौरान प्रवेश किया। जो की पूरे प्रदेश में एक हफ्ते के दौरान विकसित हो गया।

ये भी पढ़ें :-  Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान कुछ समय में मानसून होगा प्रवेश, 3 घंटे में 3 जिलों में येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली और भारी बारिश

सामान्य से ज्यादा बारिश होने का संभावना

मध्य प्रदेश राज्य में अबकी बार मानसून में अच्छी बारिश होने की संभावना है बता दे की मौसम विभाग की माने तो जून महीने से लेकर सितंबर महीने तक यानी की चार महीना के दौरान एमपी के क्षेत्र में 104 से लेकर 105% तक बारिश होने के आसार हैं जो की सामान्य शिक्षा से लेकर 5% तक ज्यादा है प्रदेश में औसत बारिश 949 मिली मीटर रहता है परंतु बीते वर्ष सामान्य से भी ज्यादा बारिश हुआ था।

मध्य प्रदेश में तीन दिन तक येलो व ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश राज्य में प्री मानसून की वजह से बारिश के साथ आंधी देखा जा रहा है और बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी हिस्सों में एक साथ बारिश देखने को मिला है।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected !!