एमपी में मानसून की शुरुआत, प्रवेश के साथ ही जोरदार बारिश, जानें मानसून राजस्थान में पहली बारिश कब होगी

एमपी में मानसून की शुरुआत, प्रवेश के साथ ही जोरदार बारिश, जानें मानसून राजस्थान में पहली बारिश कब होगी

Rajasthan MP Monsoon Entry Update: अबकी बार मानसून देश में तेजी के साथ समय से पहले ही एंट्री लिया था। जॉकी कुछ दिन तेजी के साथ आगे बढ़ता हुआ कई राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिली लेकिन मानसून में पिछले महीने की अंतिम दिनों तक मानसून में ब्रेक देखने को मिला। जिसके बाद एक बार फिर मानसून आगे की तरफ बढ़ा है और अब मध्य प्रदेश में भी मानसून की जबरदस्त तरीके से प्रवेश हो चुका है।

एमपी में मानसून की शुरुआत

मध्य प्रदेश राज्य में मानसून से खंडवा में पहुंचने के साथी अच्छी बारिश देखने को मिली है मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती की ओर से इसको लेकर पुष्टि करते हुए कहा गया है कि देश के गुजरात राज्य में भावनगर, वेरावल से गुजरते हुए मानसून खंडवा के साथ ही प्रदेश के पश्चिमी स्थान पर प्रवेश किया है।

एमपी प्रदेश के खंडवा में मानसून से अच्छी बारिश देखने को मिला है इस मानसूनी बारिश के साथ ही बड़वानी में भी बारिश देखा गया। बता दे कि बीते वर्ष के तुलना में अबकी बार मानसून कुछ समय पहले ही पहुंचा है। परंतु मध्य प्रदेश राज्य में तय समय 15 जून से 1 दिन बाद पहुंचा है। मध्य प्रदेश राज्य में अबकी बार मौसम विभाग के मुताबिक अच्छी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।

जून महीने के 16 दिनांक को आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार को आखिरकार मध्य प्रदेश राज्य में मानसून का प्रवेश हो ही चुका है। दक्षिण पश्चिम मानसून देश के गुजरात व महाराष्ट्र से चलते हुए मध्य प्रदेश की सीमावर्ती पश्चिमी क्षेत्रों में एक्टिव हो गया है। प्रदेश के खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी जिला में मानसून का प्रवेश हुआ है।

मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मानसून से अच्छी बारिश के साथ प्रवेश

अबकी बार मानसून देश में 8 दिन पहले ही एक्टिव होने के साथ ही मध्य प्रदेश में भी जल्द आने की संभावनाएं पहले से ही लगाया जा रहा था। परंतु महाराष्ट्र में यह ब्रेक लगने के चलते हुआ। बीते 3 दिन से फिर मानसून एक बार फिर आगे की तरफ बढ़ा है। जिसकी वजह से मध्य प्रदेश राज्य में आज 16 जून को मानसून पहुंचने का अनुमान था और आज 16 जून को ही मानसून प्रवेश कर चुका है।

इसे भी पढ़ें 👉 मूंग और उड़द के किसानों के लिए शानदार खुशखबरी, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद पंजीयन इस दिन से आरंभ, जानें मूंग उड़द सरकारी खरीद एमपी

 

राजस्थान प्रदेश में मानसून प्रवेश कब तक?

मध्य प्रदेश के एक और पड़ोसी राज्य राजस्थान प्रदेश में भी अबकी बार मानसून को लेकर मौसम वैज्ञानिकों के आकलन के माने तो हर वर्ष दक्षिण पश्चिमी मानसून का दस्तक उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद जिलों से होता है।

बता दे की राजस्थान प्रदेश में मानसून का दस्तक 25 जून तक सामान्यतया माना जाता है और पूरे राज्य में मानसून 5 जुलाई तक एक्टिव हो जाता है। वही इस साल भी राजस्थान प्रदेश में मानसून 25 जून से पहले प्रवेश होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। और मध्य प्रदेश में मानसून प्रवेश कर चुका है अब राजस्थान में भी तेजी के साथ आएगा।

 

इसे भी पढ़ें 👉 राजस्थान प्रदेश में किसानों की बल्ले बल्ले, राजस्थान एकमुश्त समझौता योजना में लाखों रुपए का ब्याज हुआ माफ, लाभ लेने का यह है अंतिम दिनांक

इसे भी पढ़ें 👉केंद्र सरकार की ओर से जारी किया गया जनगणना 2027 अधिसूचना, जानें कौन कौन से राज्यों में कब शुरू

 

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected !!