भारत देश में मानसून का प्रवेश को तकरीबन एक सप्ताह का समय हो चुका है। देश में मानसून का प्रवेश 24 मई के दिन के पश्चात अभी तक 17 राज्यों में बारिश देखने को मिला है। देश के छत्तीसगढ़ राज्य में अच्छी बारिश देखने को मिली है। परंतु मध्य प्रदेश राज्य में अब तक मानसून को लेकर इंतजार किया जा रहा है।
Monsoon 2025 News
तेज गति से मानसून के दस्तक से सभी राज्यों में मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब अगले 2 से लेकर 3 दिन में मानसून की रफ्तार से थोड़ा ब्रेक का असर देखने से इंतजार ओर लंबा खींच सकता है। मौसम विभाग की ओर से कहने के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में दबाव के चलते मध्य प्रदेश राज्य के अलावा कई अन्य राज्य जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में अभी मानसून के आने में समय लगेगा। इन वजह से एमपी में तकरीबन 10 दिन के लगभग मानसून में ब्रेक लग सकता है।
मानसून के प्रवेश होने से पहले 6 दिनों के दौरान मानसून सक्रिय के दौरान देश में 33 प्रतिशत से भी अधिक बारिश देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार देश के पूर्वोत्तर के बाकी क्षेत्रों में गुरुवार के दिन व उनके बाद सिक्किम से चलकर पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों में पहुंचा। वही मानसून की रफ्तार से अब कम आई है।
इसे भी पढ़ें 👉 पीएम किसान योजना में शामिल को मिलेगी जल्द खुशखबरी, जून महीने में अगली किस्त?, जानें लिस्ट में कौन कौन शामिल
मौसम विशेषज्ञोें के कहने के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र में सागर द्वीप से चलकर मानसून बांग्लादेश के तरफ जाएगा। ये डिप्रेशन देश के उत्तरी क्षेत्र में मानसून आने को अपनी दूसरी दिशा की तरफ में खींचेगा। जिसके चलते 2 से 3 दिनों में मानसून के रफ्तार में में परिवर्तन होगा।
मध्य प्रदेश में मानसून कब तक प्रवेश की संभावना
एमपी में इस तरह से मानसून को लेकर अभी इंतजार बढ़ सकता है। विशेषज्ञों की माने तो मानसून के गति में 1 से लेकर 2 जून के करीब धीमा हो सकता है। यानी मानसून में 8 दिन से 10 दिन तक का ठहराव हो सकता है। जिसकी वजह से एमपी में जून महीने की 10 दिनांक तक प्रवेश होने के आसार हैं।
मध्य प्रदेश के लगते राज्य छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में एक्टिव
बता दें कि मानसून में जोरदार तेजी से आने से यह 8 दिन तक पहले केरल में पहुंचा, वहीं 16 दिन पहले मुंबई आया। एमपी के लगे छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून सामान्य से 12 दिन पहले ही एक्टिव हो चुका है।
इसे भी पढ़ें 👉 केंद्र सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, खाद्य तेलों पर आयात शुल्क को 10 प्रतिशत घटाया, जानें पूरी अपडेट
Share this content: