Monsoon 2025: बड़ी खुशखबरी, मानसून 8 दिन जल्दी पहुंचने से टूटा 16 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Monsoon 2025: बड़ी खुशखबरी, मानसून 8 दिन जल्दी पहुंचने से टूटा 16 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Monsoon 2025: केरल में हुई मानसून की दमदार एंट्री, जानें इस वक्त देश में कहाँ तक पहुँचा मानसून? मौसम विभाग ने दी जानकारी

Delhi News: आज की सबसे अच्छी खबरों में से एक देश में मिली है जो की भीषण गर्मी से राहत देने वाली हैं। बता दें कि दक्षिण पश्चिम मानसून इस वर्ष समय से पहले ही केरल राज्य में प्रवेश कर चुका है। केरल में आमतौर पर मानसून को पहुंचने का समय अवधि 1 जून माना गया है। लेकिन अबकी बार मानसून ने गति पढ़ते हुए 24 में को ही केरल के तट पर पहुंचा है। जिसको लेकर आज यानी शनिवार को अहम जानकारी की पुष्टि मौसम विभाग के द्वारा किया गया। साल 2009 के बाद से अबकी बार मानसून 16 साल में जल्द पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक केरल के अलावा कर्नाटक का कुछ हिस्सों, मिजोरम, तमिलनाडु, लक्षद्वीप व माहे तक मानसून आ चुका है। वही इसके साथ ही दक्षिण व मध्य अरब सागर, मालदीव कमोरिन, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में मानसूनी हवाओं का असर देखने को मिला है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान मानसून का प्रवेश आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा व उत्तर-पूर्व के बाकी राज्यों की ओर भी देखा जा सकता है।

मानसून 2 से 3 दिनों में किन किन स्थानों पर पहुंचेगा?

मौसम विभाग की ओर से लगाए गए अनुमान के मुताबिक आगामी 2 दिन से लेकर 3 दिन के दौरान मानसून कर्नाटक के शेष स्थान, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम व उत्तर-पूर्वी राज्यों में कई भागों व पश्चिम बंगाल राज्य के सब-हिमालयन के हिस्सों में बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अनुमान से यह स्पष्ट देखा जा सकता है कि आगामी जून महीने के आरंभ से पहले ही देश का बड़ा क्षेत्र मानसून से कवर कर सकता है।

ये भी पढ़ें :-  Haryana Solar Pump News: सोलर पंप खराब होने को लेकर किसानों की टेंशन होगी समाप्त, अब नहीं कहीं ले जाने की आवश्यकता

भीषण गर्मी से आम लोगों को बड़ी राहत

मौजूदा समय के दौरान देश के बड़े पैमाने पर लोगों को गर्मी से सामना करना पड़ रहा है। जिसमें से सबसे अधिक तापमान उत्तर भारत के क्षेत्र में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में अब मानसून के दस्तक देने की वजह से शुरुआती बारिश से गर्मी से बचाव हो सकता है।

खेती-किसानी के लिए बड़ी खुशखबरी

देश के सभी किसानों के लिए मानसून का प्रवेश जल्दी होना बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। क्योंकि अब खरीफ सीजन की फसलों का बुवाई का दौर शुरू होने के साथ तेज से आगे बढ़ पाएगा। जिसकी उम्मीद किसानों के लिए बड़ी राहत वाली है। किसानों के खेतों में बारिश से फसल की बुवाई करने के साथ-साथ जलस्रोतों में पानी पहुंचने की प्रक्रिया में जल्द आरंभ होगा। जिसके चलते ग्रामीण भारत के लिए आगामी महीनों में बड़ी राहत मिलेगी। अबकी बार मानसून सामान्य से अधिक तेजी से बढ़ रहा है लेकिन आगे यह किस तरह रफ्तार रहेगा यह आगे समय पर पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें 👉 नौतपा के दौरान राजस्थान प्रदेश में IMD की हैरान करने वाली भविष्यवाणी, कई जिलों में 3 दिन तक आंधी व बारिश का अलर्ट

Share this content:

Previous post

Rajasthan DA Hike: राजस्थान सीएम के ऐलान से सरकारी कर्मचारियों में बड़ी खुशखबरी, महगांई भत्ते में किया गया 11 व 6 प्रतिशत वृद्धि

Next post

Rajasthan BPL Family Update: राजस्थान की भजनलाल सरकार बदलेगी 121 गांवों की सूरत, प्रत्येक बीपीएल परिवार को दिया जाएगा 1 लाख रुपए, सर्वे हुआ आरंभ

You May Have Missed

error: Content is protected !!