LPG Price Hike: आज से एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कौन से शहर में कितने का मिलेगा सिलेंडर

LPG Price Hike: आज से एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कौन से शहर में कितने का मिलेगा सिलेंडर

देश में एक बार फिर से रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी हुआ है। बता दें कि अब 50 रुपए घरेलू सिलेंडर का रेट महंगा हो गया है। जो कि आज यानी 8 अप्रैल 2025 से लागू होने जा रहे हैं। कहां कहां पर अब सिलेंडर की कीमत कितनी रहेगी और डीजल के रेट में कितना बदलाव हुआ है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल….

08 अप्रैल से LPG Price Hike

बता दें कि देश के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के द्वारा कल सोमवार के दिन यह जानकारी दिया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी को भी सरकार ने 2 रुपए की बढ़ोतरी किया है। इसके अलावा उनके द्वारा बताया गया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की वृद्धि की गई है।

PMUY लाभार्थियों के लिए यानी पीएम उज्ज्वला योजना में 500 रुपए वाला 550 रुपए कर दिया गया है। वहीं घरेलू सिलेंडर अन्य के लिए 803 रुपए से बढ़कर 853 रुपए हो गया है। उनके अनुसार सरकार का 1 ऐसा कदम जिसका आगे बढ़ने के साथ समीक्षा किया जाएगा।

2 से 3 सप्ताह में रिव्यू करेंगे

केंद्रीय मंत्री की ओर से कहे अनुसार हर 2-3 हफ्ते में इसका समीक्षा किया जाता है। ऐसे में जो उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी देखने को मिली है, उसका बर्डन पेंट्रोल व डीजल पर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। किए गए उत्पाद उद्देश्य तेल विपणन कंपनियों को 43,000 करोड़ रुपए की भरपाई किया जाना है। जो कि उनको गैस के हिस्से पर हुआ नुकसान के रूप में हुआ है।

प्रमुख शहरों में जानें गैस सिलेंडर के रेट

1). दिल्ली में पहले गैस सिलेंडर के दाम 803 रुपए जो कि बढ़कर 853 रुपए हो गया है।

2). जयपुर में पहले गैस सिलेंडर कीमत 806 रुपए से अब बढ़कर 856 रुपए हो गई है।

3). भोपाल में पहले गैस सिलेंडर रेट 808 रुपए जो अब 858 रुपए हुआ।

4). पटना 901 रुपए पहले था जो कि अब 951 रुपए

5). कोलकाता में 929 रुपए जो पहले था उसके दाम 979 रुपए हो गया है।

6). चेन्नई पहले 818.50 रुपए से बढ़कर 868.50 रुपए हो गया है।

7). मुंबई में गैस सिलेंडर की कीमत पहले 802.50 से अब 852.50 रुपए हो गई है।

8). गुरुग्राम में पहले 811.50 रुपए से बढ़कर अभी 861.50 रुपए हो गई है।

9). नोएडा में गैस सिलेंडर पहले 800.50 रुपए से 850.50 रुपए हुआ।

10). चंडीगढ़ में आज 862.50 रुपए जो पहले 812.50 रुपए थी।

11). हैदराबाद पहले 855 से महंगा होकर 905 रुपए हुआ।

अप्रैल महीने के शुरुआत में कर्मिशल सिलेंडर सस्ता

बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 01 अप्रैल 2025 को कम किया गया था। 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कमी की घोषणा किया गया था।

दिल्ली में 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दाम 1762 रुपए हुआ। जिसमें 41 रुपए कम किया गया। जो कि 1803 रुपए पहले था। इसके अलावा देश भर में अलग अलग हिस्सों में 41 रुपए से लेकर 44.50 रुपए तक की कटौती किया गया था।

कोलकाता में 19 KG की कीमत 1868.50 रुपए 44.50 रुपए सस्ता हुआ, मुंबई में 1713 रुपए 42 रुपए सस्ता हुआ, चेन्नई में 1912.50 रुपए 43.50 रुपए सस्ता किया गया था।

Share this content:

Previous post

दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत, मिलेगा गरीब परिवारों को 10 लाख रुपए तक फ्री इलाज

Next post

Diggy Subsidy Scheme: डिग्गी निर्माण को लेकर किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, राज्य सरकार दे रही 3.40 लाख रुपए सब्सिडी, जानें आवेदन करने का दिनांक

You May Have Missed

error: Content is protected !!