हरियाणा प्रदेश में बीते दो दिनों से गर्मी ने बढोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में तापमान में वृद्धि के साथ साथ लू चलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि आज हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से 9 जून आज लू के चलते चेतावनी जारी किया गया है। राज्य में आज हिसार, रोहतक, फतेहाबाद, सिरसा व जींद में दिन व रात के समय ऑरेंज अलर्ट जारी।
Haryana Weather Today
इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेश के अंबाला, कैथल, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, मेवात, भिवानी, पलवल व फरीदाबाद को लेकर येलो अलर्ट जारी। प्रदेश के इन शहरों के अंदर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं 18 जिलों में कल यानी रविवार के दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा प्रदेश के सिरसा व रोहतक में सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। वही इसके अलावा प्रदेश में मौसम वैज्ञानिकों की ओर से आगामी 11 जून 2025 तक इसी प्रकार से रहने के आसार जताए हैं। वहीं राजस्थान प्रदेश के लगते हरियाणा प्रदेश में 2 दिन के दौरान दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में तेज हवा की वजह से तापमान में में वृद्धि देखा जा सकता है।
हरियाणा प्रदेश अगले तीन दिनों का मौसम
हरियाणा में 09 जून 2025
| ऑरेंज अलर्ट | येलो अलर्ट |
| हिसार, सिरसा, जींद, फतेहाबाद व रोहतक | अंबाला, गुरुग्राम, कैथल, कुरुक्षेत्र, भिवानी, फरीदाबाद, मेवात व पलवल |
हरियाणा में 09 जून 2025
| ऑरेंज अलर्ट | येलो अलर्ट |
| हिसार, जींद, सिरसा, फतेहाबाद व रोहतक | अंबाला, भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, पलवल, पानीपत, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद व सोनीपत |
हरियाणा में 11 जून 2025
| ऑरेंज अलर्ट | येलो अलर्ट |
| “ | रोहतक, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, झज्जर, गुरुग्राम, अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, मेवात, पानीपत, कुरुक्षेत्र, नारनौल, सोनीपत, रेवाड़ी व कैथल |
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों के भाव सीमित, क्या सरसों के भाव में फिर से आएगा बम्पर तेजी, जानें सरसों मार्केट अपडेट
Share this content: