Haryana Weather 27-28 June: हरियाणा राज्य में आज सभी जिलों में बारिश, आज व कल बारिश को लेकर अलर्ट, मानसून प्रवेश 5 दिन पहले हुआ
हरियाणा प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है। और गुरुवार के दिन हरियाणा प्रदेश के 9 जिलों में बारिश देखने को मिला। आज हरियाणा प्रदेश के सभी 22 जिलों में बारिश होने की संभावना है। बता दे की मानसून हरियाणा प्रदेश में अबकी बार 5 दिन पहले ही पहुंच चुका है जिसके चलते मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अबकी बार बारिश अधिक होगा। अभी तक जून महीने के 26 दिनों के दौरान बीते वर्ष से अधिक बारिश दर्ज किया गया है।
Haryana Weather 27-28 June
बता दे कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ की ओर से कहा गया है कि हरियाणा प्रदेश में सामान्य तौर पर मानसून का प्रवेश 29 जून को होता है वही इस वर्ष मानसून 23 24 जून को ही पहुंच चुका है। जिसके चलते सामान्य से ज्यादा बारिश होने के पूरी संभावना है।
हरियाणा प्रदेश में 28 जून बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा प्रदेश में कल 25 से लेकर 50% तक रेवाड़ी, नूंह, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, चरखी दादरी, पलवल, झज्जर और गुरुग्राम में होनी की संभावना है। वही 50 से लेकर 75% बारिश रोहतक, फतेहाबाद, भिवानी, हिसार व सिरसा, 75 से लेकर 100 प्रतिशत बारिश सोनीपत, पंचकूला, पानीपत, अंबाला, जींद, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में होने की संभावना है।
29 जून को हरियाणा बारिश
राज्य में 16 जिलों में 29 जून के दौरान 50 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत बारिश के जिसमें अंबाला, नूंह, कुरुक्षेत्र, पलवल, कैथल, गुरुग्राम, करनाल, फरीदाबाद, जींद, रेवाड़ी, पानीपत, महेंद्रगढ़, सोनीपत, चरखी दादरी, रोहतक और झज्जर, वहीं 5 जिलों में 75 से लेकर 100 प्रतिशत बारिश यमुनानगर, भिवानी, पंचकूला, फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में देखा जा सकता है।
हरियाणा राज्य 30 जून के दिन बारिश
प्रदेश में 30 जून को 7 जिलों में 50 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक बारिश रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद, वहीं 15 जिलों में 75 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत बारिश पंचकूला, पलवल, यमुनानगर, गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, झज्जर, कैथल, नूंह, करनाल, रोहतक, जींद, पानीपत, सोनीपत में होने की संभावना है।
Share this content: