Haryana News: हरियाणा राज्य की 650 एकड़ फसल आंधी के साथ आग लगने से हुई राख, 6 जिलों के किसानों को बड़ा नुकसान

Haryana News: हरियाणा राज्य की 650 एकड़ फसल आंधी के साथ आग लगने से हुई राख, 6 जिलों के किसानों को बड़ा नुकसान

देश के कई राज्यों में अचानक आए मौसम में बदलाव के चलते शुक्रवार को कई जगहों पर तेज आंधी और बारिश ओलावृष्टि देखने को मिली। वहीं कई हिस्सों में आग से फसल में लगने की खबरें देखी जा रही है। बता दे की हरियाणा प्रदेश में भी शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में आग की घटनाएं हुई जिसमें 6 जिलों में 650 एकड़ से भी अधिक गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी और भूसे के लिए छोड़े गए फानों में भी आग लगने से राख हो गया।

Haryana News

हरियाणा प्रदेश की हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में आगजनी की 50 से भी अधिक छोटी-मोटी घटनाएं देखने को मिली। वही साथ ही चल रही आंधी के चलते यह स्थिति और भी बिगड़ गया।

हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में सबसे अधिक नुकसान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर तकरीबन 250 एकड़ से भी अधिक फसल और फानों में आग लग गया। आंधी चलने के साथ लगी आग से यह आगे तेजी के साथ फैला और इसको काबू पाने को लेकर प्रशासन को सिरसा एयरफोर्स स्टेशन से भी दमकल गाड़ियों को मंगवाना पड़ा ।

इसके अलावा हरियाणा प्रदेश के कुरुक्षेत्र जिले में चंद्रभानपुर गांव में भी खेतों में आग लगने की घटना हुई। जिससे आग तेजी के साथ आगे बढ़ते हुए आबादी के लगभग नजदीक पहुंच गया। जिसके बाद लोगों को अपने घर निकल कर सड़क पर आना पड़ा। इसके अलावा पिहोवा रोड पर आग लगे और धुएं की वजह से आधा घंटे तक से भी अधिक ट्रैफिक को बंद रखा गया।

ये भी पढ़ें :-  Farmer Registry Id Update: फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू, किसानों को खसरा-खतौनी में सुधार को लेकर कहा और कैसे करें

कौन-कौन से जिलों में गेहूं की फसल को हुआ नुकसान

  • हिसार जिले में बारिश के साथ ओले गिरने के साथ ही आगजनी होने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले के बरवाला में बारिश और ओलावृष्टि के साथ ही आग लगने की घटना देखने को मिली। जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। हिसार जिले में आदमपुर, बालसमंद, डाटा गांव, मय्यड़ में गेहूं फसल के साथ ही फानों में भी आग लग गया।
  • हरियाणा प्रदेश के फतेहाबाद और कैथल में भी गेहूं की फसल में आग लगने के साथ कंबाइन में भी आग लग गया।
  • वही सिरसा जिले के नाथूसरी चोपड़ा खंड में आने वाले लुदेसर व रूपाना खुर्द के मध्य में तकरीबन 250 एकड़ फसल गेहूं के फसल के साथ, चारा अवशेष में आग लगी।
  • प्रदेश के पानीपत जिले में भी गेहूं की फसल 13 एकड़ और गेहूं के फाने 30 एकड़ में जलकर राख हो गया।
  • इसके अलावा समालखा के मानना रोड पर भी लगभग 13 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल के साथ 30 एकड़ भूमि में फसल अवशेष में आग लग गई।

 

किसानों का दर्द

आग लगने के दौरान किसानों के द्वारा अपने स्तर पर ट्रैक्टर की सहायता से हीरो व अन्य उपकरण से के साथ आग को काबू करने के पूरा प्रयास किए। परंतु ज्यादा सफलता प्राप्त नहीं हुआ। जिसके कारण किसानों को फसल में आग लगने से नुकसान के साथ उनके मेहनत और पूंजी का भी नुकसान हुआ है। फसल को आग से बचने के लिए एक तमाम कोशिश बेकार रही। क्योंकि आग इतनी तेजी के साथ आगे बढ़ी इसे काबू नहीं किया जा सका और किसानों को बारिश और आग से पक्की पकाई फसल को भी नुकसान हुआ है वहीं मंडियों में रखा अनाज भी बारिश के चलते भीग गया।

ये भी पढ़ें :-  एमपी सरकार ने गोवंश को लेकर बनाया शानदार प्लान, किसानों की फसल होंगी सुरक्षित, जानें कामधेनु निवास योजना डिटेल

हरियाणा प्रदेश में आज यानी शनिवार को भी मौसम विभाग की ओर से बारिश की आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें कुछ शहरों में आंधी के साथ बारिश देखने को मिल सकता है। वहीं इसके साथ ही बिजली और ओलावृष्टि की भी सामना हो सकता है। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

Share this content:

Previous post

Lado Lakshmi Yojana Update: प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए का इंतजार होगा खत्म, जानें ताजा जानकारी

Next post

Rajasthan Jevik Khad Subsidy: राजस्थान सरकार की जैविक खाद के लिए बड़ी योजना, किसानों को इकाई लगाने पर 50% सब्सिडी, जानें आवेदन का तरीका

You May Have Missed

error: Content is protected !!