हरियाणा प्रदेश में मौसम में अधिक तापमान की वजह से हर नागरिक को तेज गर्मी व लू चलने से बुरा हाल हो चुका है। राज्य में मानसून 2025 आने में अभी समय शेष है। तो वहीं प्रदेश में 5 जिलों में तेज गर्मी व दिन रात को भी गर्म हवा चलने का हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक और भिवानी में (Haryana Heatwave Alert) आरेंज अलर्ट बताया गया है।
Haryana Heatwave Alert
बीते 3 दिनों के दौरान हरियाणा में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राज्य में अधिकतम तापमान 40 से अधिक होकर 45 से ज्यादा हो चुका है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में दर्ज हुआ। बता दें कि प्रदेश में 46.4 डिग्री व 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान क्रमशः सिरसा व रोहतक जिलों में देखा गया है।
हरियाणा प्रदेश में आने वाली 13 जून 2025 तक को लेकर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक राज्य में मौसम खुश्क होने की संभावना जताई है।
इसके अलावा विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के कहे अनुसार राज्य में उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं 13 जून तक चलने के आसार हैं। वही इस दौरान गर्म और खुश्क की वजह से दिन के समय तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। वही साथ ही बीच बीच के दौरान आसमान में हल्के बादल व कहीं-कहीं धूलभरी हवा चलने की संभावना जताई है।
इसके अलावा राज्य में हवाओं में 14 जून से चेंज होगा जोकि पश्चिमी से उत्तर पूर्वी के आसार हैं। जिसकी वजह से वातावरण में नमी का स्तर में बढ़ोत्तरी और आंशिक बादलवाई होने की संभावना जताई है।
इसे भी पढ़ें 👉 राजस्थान प्रदेश में 3 दिन गर्मी व हिटवेव को लेकर चेतावनी जारी, कब से बारिश होगी शुरू, राजस्थान मौसम समाचार
हरियाणा 10 से लेकर 13 जून का मौसम
दिनांक | ऑरेंज अलर्ट (जिले) | येलो अलर्ट (जिले) | सामान्य |
10 जून | हिसार, सिरसा, रोहतक, फतेहाबाद व रोहतक | अन्य सभी जगह शामिल | |
11 जून | हिसार, सिरसा, रोहतक, फतेहाबाद व रोहतक | अन्य सभी जगह शामिल | |
12 जून | चरखी दादरी, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, हिसार, फरीदाबाद, रोहतक, रेवाड़ी, मेवात, गुरुग्राम, सोनीपत, पलवल, महेंद्रगढ़ व झज्जर | अन्य सभी जगहों पर | |
13 जून | फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, करनाल, अंबाला, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी व यमुनानगर | अन्य सभी जगहों पर |
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों के भाव सीमित, क्या सरसों के भाव में फिर से आएगा बम्पर तेजी, जानें सरसों मार्केट अपडेट
Share this content: