हरियाणा बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गिनाए अपने काम, अगले 5 साल में 2 लाख नई नौकरी

हरियाणा बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गिनाए अपने काम, अगले 5 साल में 2 लाख नई नौकरी

हरियाणा प्रदेश में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बने के 100 दिन पूरी हो चुके हैं। जिसको लेकर आज 27 जनवरी 2025 को हरियाणा प्रदेश की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की द्वारा चंडीगढ़ में प्रिंस कॉन्फ्रेंस किया गया। इस दौरान हरियाणा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा व श्रुति चौधरी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रदेश के 34 लाख बुजुर्गों को पेंशन

प्रदेश में 52 लाख परिवार को ऑनलाइन घर बैठे पहचान पत्र जिससे 400 योजनाओं को बेनिफिट मिल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के राज में 17 लाख बुजुर्गों को पेंशन जबकि हमारे सरकार में 34 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिल रहा है।

प्रदेश के 12 लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 125000 ट्रांसफर किया गया। वही प्रदेश के 45 लाख लाभार्थियों को आयुष्मान और चिरायु योजना में एक करोड़ 30 लाख 36 हजार आयुष्मान व चिरायु कार्ड ऑनलाइन बनाया गया। इस योजना में 180000 से कम आय वाले लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हो रहा है।

प्रदेश में 5861 गांव में 24 घंटे बिजली

हमारा गांव जगमग गांव योजना के माध्यम से प्रदेश के 5861 गांव में 24 घंटे बिजली दिया जा रहा है। पहले गांव में महिलाएं सर पर मटका रखकर पानी लाती थी लेकिन अब हर घर में नल पहुंचाया गया है।

हरियाणा की बेटियों के लिए बड़े कार्य

हरियाणा प्रदेश में बीजेपी सरकार के द्वारा 79 कॉलेज और तकरीबन 36 कन्या महाविद्यालय खोले गए। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में बदलाव करते हुए जमीन को लाल डोरा मुक्त करने का कार्य किया

सरकार के 100 दिन 18 वादे पूरा

बीजेपी पार्टी के चुनावी संकल्प में 240 वादे जिसमें से 18 वादे 20 दिन में पूरा हुआ है। जिसमें से 6 संकल्प पर कार्य चल रहा है और 50 संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया चल रही है जो कि जल्द ही पूरा किया जाएगा।

सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस

हरियाणा प्रदेश में राज्य सरकार की ओर से किडनी के मरीजों को डायलिसिस फ्री किया गया है। जिसके चलते गंभीर किडनी रोगियों को इसका लाभ मिलेगा।

हरियाणा प्रदेश में 1.80 लाख इनकम से कम वाले घरों को पीएम मित्र सूर्य घर योजना के माध्यम से 2 किलो वाट का सोलर कनेक्शन लगाने का फैसला। जिसके चलते बीते 100 दिन के दौरान प्रदेश के 12000 से भी ज्यादा लोगों को लाभ प्राप्त हुआ।

घर बनवाने पर 11 करोड़ रुपए

प्रदेश में 800 से भी ज्यादा परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण में घर बनाने के लिए 11 करोड रुपए दिया गया। प्रदेश के 15256 परिवारों को 30-30 गज प्लाट प्राप्त हुए।

प्रदेश में 5 लाख महिला लखपति दीदी

हरियाणा प्रदेश में 180000 से कम सालाना इनकम वाले 13 लाख 2000 गरीब परिवार को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। 7500 रुपए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में बढ़ोतरी की गई। ₹400 मासिक आशा वर्कर के मानदेय में वृद्धि किया गया। हरियाणा राज्य में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य जिसमें से 185000 महिला लखपति दीदी के लक्ष्य को पूरा किया। प्रदेश की 800 मेला ड्रोन उड़ाने के परीक्षण के साथ-साथ 8 लाख रुपए ड्रोन खरीदने के लिए दिया गया।

आगामी 5 वर्ष 2 लाख नई नौकरी

हरियाणा प्रदेश में नई सरकार बने और मुख्यमंत्री पद बाहर से पहले 25000 नौकरी युवाओं को दिया गया बीच 10 साल में 175000 युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के नौकरी मिला। वहीं आगामी 5 साल में प्रदेश में 2 लाख नई नौकरी दी जाएगी।

प्रदेश के धान की खेती करने वाले किसान को 1345 करोड रुपए बोनस ट्रांसफर किया गया। प्रदेश में प्रभारी प्रबंधन हेतु 122 करोड रुपए खर्च किया गया। वहीं जिन किसानों के खेत में बिजली का लगाए जाएंगे उनको मार्केट से 200% अधिक मुआवजा दिया जाएगा। वहीं इसके अलावा बिजली का तार जिन खेतों से गुजरने वाला है उनके मालिक को मार्केट रेट से 30% अधिक मुआवजा प्राप्त होगा राज्य में 216 करोड़ 25 लख रुपए गौशालाओं के चारा प्रबंध के लिए दिया गया।

प्रदेश में 650 नई बस होंगी शामिल

हरियाणा प्रदेश में मौजूद 45 इलेक्ट्रिक बस 375 इलेक्ट्रिक बस का नया ऑर्डर किया गया है। हरियाणा प्रदेश में रोडवेज 650 नई बस शामिल किया जाएगा जिसमें से 150 एसी बस होगा। हरियाणा प्रदेश के अंबाला और हिसार एयरपोर्ट का noc आ गया है।

हरियाणा प्रदेश में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने के साथी दूसरी बार मुख्यमंत्री के शपथ के मौके पर 25000 ही युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा किसानों के लिए 24 फसल पर एमएसपी के अलावा कई बड़े फैसले हुए हैं। लेकिन अभी भी बीजेपी के द्वारा किए गए चुनावी घोषणा पत्र में वादे पूरे होने से ऐसे में सबसे बड़ा वादा हरियाणा प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना है जिसमें प्रदेश की 18 वर्ष से लेकर अधिक उम्र की महिला को हर महीने की 2100 रुपए दिया जाएगा।

Share this content:

Previous post

Mukhymantri Mangla Pashu Bima Yojana: किसानों के पशुओं का फ्री में हो रहा बीमा, सरकार ने बढ़ाई दिनांक, जाने रजिस्ट्रेशन का तरीका

Next post

Tharparkar and Rathi Cow: गिर-साहिवाल की तरह बढ़िया दूध देने वाली 2 नस्लें, कम लागत में मिलेगा अधिक मुनाफा

You May Have Missed

error: Content is protected !!