Gehu MSP Purchase News: देश में अबकी बार गेहूं एमएसपी कीमत खरीद ने तोड़ा रिकॉर्ड, सरकारी खरीद पहुंची 297 लाख टन से भी अधिक

Gehu MSP Purchase News: देश में अबकी बार गेहूं एमएसपी कीमत खरीद ने तोड़ा रिकॉर्ड, सरकारी खरीद पहुंची 297 लाख टन से भी अधिक

देश में गेहूं की खरीद के लिए बड़ी खुशखबरी और शानदार खबर सामने आ रही है। बता दें सरकार ने रबी विवरण वर्ष 2025-2026 अब तक गेहूं का सरकारी खरीद 29.7 मिलियन टन किया जा चुका है।

जोकि साल 2021 व 2022 के 4 साल से सबसे ज्यादा दर्ज किया जा चुका है। अबकी बार 22 मई तक किया गया आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गेहूं का खरीद सबसे ज्यादा है।

Gehu MSP Purchase News

इस वर्ष रबी सीजन के दौरान गेहूं फसल की पैदावार अनुमान के मुताबिक रिकॉर्ड 115.43 मिलियन टन रहने वाला है। यानी पिछली साल में 113.29 मिलियन टन से तकरीबन 2 प्रतिशत ज्यादा है।

वहीं कृषि मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि गेहूं की फसल में अनुकूल मौसम रहने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से गेहूं फसल को अधिक नुकसान नहीं होने के कारण पैदावार बेहतर प्राप्त हुआ है।

इसके अलावा पिछले साल की तुलना में इस साल गेहूं का खरीद को लेकर भारतीय खाद्य निगम यानी FCI के आंकड़ों के मुताबिक गेहूं खरीद 13.5 प्रतिशत से अधिक हुआ है। वहीं प्रमुख उत्पादन राज्यों गेहूं की खरीद  में तकरीबन पूरा हो गया है।

राज्य के मुताबिक गेहूं का स्थिति

पंजाब राज्य: :- सबसे पहले बता पंजाब राज्य की तो यह गेहूं के मामले में सबसे पहला स्थान है। पंजाब राज्य में गेहूं की खरीद को लेकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में 1 वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक
गेहूं का सरकारी खरीद 11.9 मिलियन टन का हुआ है। वहीं इस साथ ही प्रदेश में निजी व्यापारियों की तरफ से गेहूं का खरीद तकरीबन 1 मिलियन टन हुआ। टोटल दोनों को जोड़कर पंजाब राज्य में गेहूं मंडियों में लगभग 13 मिलियन टन पहुंचा है।

ये भी पढ़ें :-  Paddy Transplanter Machine : धान रोपाई में किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा, 1 एकड़ भूमि में मशीन से लगेगा केवल 1 घंटा, साथ में मिलेगी सब्सिडी

हरियाणा :- अबकी बार 7.14 मिलियन टन गेहूं खरीद हुआ

मध्य प्रदेश राज्य :- इस बार 7.77 मिलियन टन गेहूं का खरीद हुआ

यूपी :- गेहूं का खरीद इस बार 1 मिलियन टन हुआ।

राजस्थान प्रदेश :-  अबकी बार 1.83 मिलियन टन गेहूं की खरीद हुआ है।

अबकी बार राजस्थान व मध्य प्रदेश दोनों ही राज्यों में सरकारी गेहूं खरीद में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके पीछे बड़ी वजह रही राज्य सरकारों की तरफ गेहूं की खरीद पर बोनस राशि देने का फैसला।

बता दें कि अबकी बार राजस्थान प्रदेश सरकार के द्वारा गेहूं की कीमत 2425 रुपए प्रति क्विंटल में 150 रुपए, वहीं इसके अलावा मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 175 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिए जाने की घोषणा किया गया था।

बीते साल राजस्थान व मध्य प्रदेश गेहूं खरीद कितनी हुई

राजस्थान प्रदेश :- 1.2 मिलियन टन
मध्य प्रदेश राज्य :- 4.8 मिलियन टन

केंद्र सरकार का तय लक्ष्य व अनुमान

भारत सरकार की ओर से इस बार गेहूं उत्पादन राज्यों में से 31.2 मिलियन टन गेहूं खरीदने को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया था। जोकि निम्नलिखित नीचे दिया गया है।

1). पंजाब राज्य :-  12.4 मिलियन टन
2). हरियाणा प्रदेश :- 7.5 मिलियन टन
3). एमपी राज्य :- 6 मिलियन टन
4). यूपी प्रदेश :- 3 मिलियन टन
5). राजस्थान प्रदेश :- 2 मिलियन टन

बता दें कि देश के केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से हाल ही के समय में अबकी बार गेहूं खरीद को लेकर संकेत दिया गया जिसमें गेहूं का खरीद 32 से लेकर 32.5 मिलियन टन तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें :-  Rajasthan Farmers News: राजस्थान में बी.टी.कपास की बुवाई से पहले कृषि विभाग का किसानों को विशेष सलाह, बीज विक्रेताओं को सख्त निर्देश

इसे भी पढ़ें 👉 आज और कल राजस्थान प्रदेश की पांच जिलों में गरज-चमक, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, जाने आईएमडी आज का मौसम

Share this content:

Previous post

Rajasthan Weather Update: आज और कल राजस्थान प्रदेश की पांच जिलों में गरज-चमक, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, जाने आईएमडी आज का मौसम

Next post

Rajasthan Sarkari Yojana: राजस्थान भजनलाल सरकार का किसानों को बड़ी सौगात, हर साल दिया जाएगा 30 हजार रुपए का राशि, जानें योजना का डिटेल

You May Have Missed

error: Content is protected !!