Free Gas Cylinder Holi Gift: मुख्यमंत्री का होली से पहले 1.86 करोड़ परिवारों को दिया गिफ्ट, फ्री सिलेंडर को लेकर 1890 करोड़ रुपए राशि जारी
Lucknow News: भारत देश में होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और इस होली के त्योहार से पहले करोड़ पात्र परिवारों को बड़ी सौगात मिली है बता दे कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से होली के त्योहार से ठीक पहले यानी आज बुधवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से मुफ्त गैस सिलेंडर का तोहफा दिया है।
UP Women Free Gas Cylinder Holi Gift
आज बुधवार 12 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश में 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल को लेकर 1890 करोड रुपए का सब्सिडी वितरित किया गया।
मुख्यमंत्री योगी के द्वारा बटन दबाकर योजना का शुभारंभ लखनऊ के लोकसभा भवन सभागार में किया गया। इस दौरान जिला के सभी प्रभारी मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस सिंह के माध्यम से भाग लिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि जहां पर पहले गैस कनेक्शन को लेकर घुस होता था। जहां पर अब देश में यह सुविधा 10 करोड़ से परिवारों को मुफ्त में उपलब्ध करायाजा रहा है। इसके अलावा दीपावली हुआ होली के त्योहार पर गैस सिलेंडर भी फ्री में दिया जाता है। उनके मुताबिक अबकी बार रमजान व होली एक साथ होने की वजह से योजना का लाभ सभी लोगों को प्राप्त होगा।
योजना को आरंभ कब से हुआ
बता दे कि उत्तर प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा संबोधन में कहे मुताबिक वर्ष 2016 में उजाला योजना को आरंभ किया गया था जिसके चलते देशभर में 10 करोड़ परिवारों को फ्री रसोई गैस सिलेंडर का कनेक्शन मिलता है। वही अप प्रदेश में तकरीबन इस योजना से 2 करोड लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके साथ उनके द्वारा कहे मुताबिक उत्तर प्रदेश में वर्ष 2021 चुनाव के दौरान बीजेपी के द्वारा किए गए वादा जाता जिसमें साल 2022 में सरकार के द्वारा दीपावली व होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया कि साल 2022 के पश्चात हर वर्ष इस योजना को चलाया जा रहा है और लोग पर्व व त्योहार का अच्छे से मन पाए हैं। वहीं अबकी बार होली व रमजान एक साथ होने से सभी को फायदा होगा।
अब मिल रही फ्री में कनेक्शन सुविधा
मुख्यमंत्री के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य में पहले के दिनों को लेकर बताया गया है लोगो को पहले गैस कनेक्शन को लेकर 25 से 30 हजार रुपए का घूस देना पड़ता था। वहीं त्योहारों पर मौके पर सिलेंडर भी प्राप्त नहीं होता था। उनके अनुसार अब इस योजना में गरीब माताओं को धुएं से बचाव को लेकर आरंभ किया गया है। जिसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
राज्य में 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन
CM योगी की ओर से कहे अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में 80 हजार राशन डीलर 3 करोड़ 60 लाख राशन कार्डधारकों के माध्यम से मुफ्त राशन 15 करोड़ लोगों को बांटा जा रहा है। वर्ष 2017 के दौरान ई-पॉश मशीनों के द्वारा राशन वितरण को लेकर पारदर्शिता लाया गया। जिसके चलते कालाबाजारी रोकथाम हुआ।
कोविड काल में जब लोग अपने परिवार के साथ परेशानी में थे तब से लेकर अब तक लगातार 5 वर्ष हो गए हैं हर महीने 80 करोड़ लोगों को देश भर में वहीं उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ को मुफ्त राशन लोगो को मिल रहा है।
भारत सरकार देती हैं 300 रुपए का सब्सिडी
बता दें कि पीएम उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार देश में लाभार्थियों को 3 सौ रुपए सब्सिडी दिया जा रहा है। वहीं योजना में बाकी की छूट राज्य सरकार के द्वारा दिया जाता है।
पीएम उज्ज्वला योजना को शुरू करने का उद्देश्य
देश में आरंभ की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में एलपीजी गैस कनेक्शन महिलाओं को मुफ्त में दिया जाता है। जिसके चलते इन महिलाओं को सुरक्षित व सस्ता ईंधन प्राप्त हो सके। शुरू किया गया योजना में मिलने वाले एलपीजी कनेक्शन की मदद से लाखों महिला अपनी रसोई में लकड़ी, कोयला या फिर अन्य प्रकार के पारंपरिक ईंधन से होने वाली बीमारियों से बचने में मदद होती हैं।
Share this content: