Farmers Good News: मुख्यमंत्री का किसानों को फसल कटाई से पहले बड़ी सौगात, बजट से पहले लिया बड़ा फैसला

Farmers Good News: मुख्यमंत्री का किसानों को फसल कटाई से पहले बड़ी सौगात, बजट से पहले लिया बड़ा फैसला

देश के सभी राज्यों में अभी रबी की सभी फसल जैसे चना, गेहूं, सरसों, जौ, मैथी सहित अन्य फसल पकने के करीब पहुंच गई है। जिसमें सरसों की फसल में सबसे अधिक कटाई का काम शुरू होने साथ ही आवक मंडी में हो रही है। इसके अलावा गेहूं और चना की नई आवक शुरू हुआ है। इसी दौरान कई राज्य सरकार की तरफ से रबी सीजन में फसल की सरकारी खरीद को लेकर तैयारी किया जा रहा है।

Farmers Good News

इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश सरकार ने किसानों को अपनी फसल बेचने पर कोई समस्या न हो इसलिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन अब हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के हित को ध्यान को रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है।

बता दें हरियाणा प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है कि सीएम नायब सिंह सैनी की ओर से रबी सीजन में उगाई जाने वाली फसल जिसमें उत्पादन की सीमा में वृद्धि किया गया है। यानी कि राज्य के किसानों को अब अपनी फसल का प्रति एकड़ अधिक उत्पादन होने पर बेचने को लेकर कोई परेशानी नहीं होगा।

हरियाणा राज्य सरकार ने किसानों को अपनी फसल जिसमें जौ की फसल का पैदावार प्रति एकड़ भूमि में 15 क्विंटल की बजाए अब किसानों को 16 क्विंटल उपज को भी बेच पाएंगे। वही इसके अलावा चना का प्रति एकड़ में 5 से बढ़ोतरी करते हुए अब 6 क्विंटल तक फसल को बेच पाएंगे।

ये भी पढ़ें :-  Mustard Variety RHH 2101: किसानों के लिए खुशखबरी, एचएयू के विकसित की सरसों की पहली हाइब्रिड किस्म, 8% अधिक मिलेगा पैदावार

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए प्रति एकड़ सूरजमुखी का पैदावार 8 से बढ़कर 9 क्विंटल किया गया है। जबकि मूंग की खेती जो कि गर्मी में पैदा होती है उसका औसत पैदावार की सीमा को 3 से वृद्धि करते हुए 4 क्विंटल प्रति क्विंटल कर दी गई है।

वही किसान मसूर की फसल प्रति एकड़ औसत उत्पादन जो कि पहले सीमा फिक्स नहीं थी उसको अब 4 क्विंटल प्रति एकड़ की गई है। मुख्यमंत्री की ओर से दी गई मंजूरी जो कि रबी विपणन सीजन 2025- 26 के लिए निर्णय प्रभावी होगा।

कई वर्षों से किसानों के द्वारा मांग

बता दें कि हरियाणा प्रदेश के किसानों की ओर से बीते कई वर्षों से सरकार से मांग किया जा रहा था। वहीं 9 जनवरी हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वृविद्यालय में किसानों के साथ प्री बजट पर बातचीत किया था।

जिसमें कई किसानों के द्वारा सीएम को अपनी समस्या को रखा जिसके पश्चात सीएम नायब सैनी की तरफ से किसानों को आश्वासन दिया गया है। की व जल्द से उनकी परेशानी का हल किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर बताया कि किसानों को लेकर बजट में विशेष पैकेज रखा जाएगा।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected !!