Farmer Free Solar Pump: किसानों को मिली खुशखबरी, खेतों में सिंचाई के लिए मिलेगा मुफ्त सोलर पंप, जानें कौन कौन किसान शामिल

Farmer Free Solar Pump: किसानों को मिली खुशखबरी, खेतों में सिंचाई के लिए मिलेगा मुफ्त सोलर पंप, जानें कौन कौन किसान शामिल

हमारे देश में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाया जा रहा है और कई तरह की योजना और किसानों की मदद के लिए घोषणाएं होती रहती है। जिससे किसानों को अपनी जमीन में फसल बोने से लेकर कटाई तक की योजनाएं शामिल है।

MP Farmer Free Solar Pump 2025

किसानों को अपनी फसल में सबसे आवश्यकता सिंचाई की होती है जिसको लेकर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अलग-अलग योजना में सहायता किया जाता है इसी क्रम में अब मध्य प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को बड़ी सौगात दी है। बता दे की एमपी सरकार की ओर से किसानों को सिंचाई करने के लिए पंप दिया जाएगा।

 

जैविक खेती के किसानों को सोलर पंप 

मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की ओर से यह घोषणा किया गया। प्रदेश में जैविक खेती की बढ़ावा देने को लेकर प्रदेश राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान उनके द्वारा कहा गया कि प्रदेश में जैविक खेती करने वाले किसानों को सरकार की ओर से मुफ्त में सोलर पंप दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश राज्य मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से जैविक और प्राकृतिक खेती की विशेषताओं को बताया गया। उनके कहे मुताबिक प्रदेश में जैविक खेती का लक्ष्य 5 लाख एकड़ एरिया तय किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की कृषि विकास एवं कृषि कल्याण मंत्री एदल सिंह कंसाना की ओर से कार्यशाला का उद्देश्य के बारे में बताया गया। उनके मुताबिक भूमि में हो रहे रसायनों इस्तेमाल के चलते किसानों के साथ-साथ जीव जंतु में भी बीमारियों की रोकथाम को लेकर भी चर्चा आवश्यक है।

मध्य प्रदेश CM डॉक्टर मोहन यादव की ओर से 2 दिन की कार्यशाला के शुभारंभ मौके पर एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। उनकी ओर से किसानों से भी बातचीत और उनकी समस्याओं को भी सुना गया। इस दौरान कार्यशाला स्थल पर जैविक खेती से संबंधित कई स्टॉल भी लगाए गए।

इस कार्यक्रम के दौरान CM डॉक्टर मोहन यादव की ओर से संबोधित किया जिसमें उन्होंने बताया कि खेती में केमिकल के हो रहे आवश्यकता से भी अधिक उपयोग की चलते जीवन शैली को बिगाड़ रहा है। उनकी ओर से प्रदेश में ही जैविक और प्राकृतिक खेती का बाजार बताया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी घोषणा किया गया। उन्होंने जैविक व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को लेकर अपनी फसल में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले सोलर पंप को लेकर भी घोषणा किया गया है।

जिसके चलते प्रदेश के किसानों को सरकार की ओर से सोलर पंप दिया जाएगा जिसके चलते किसानों को आने वाले भारी बिजली बिल से राहत मिलेगी और उनको बिजली संकट का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके द्वारा अधिकारियों को कृषि से जुड़े हुए प्लान बनाने का लेकर पूरे साल के लिए कहा गया है। इसके अलावा महानगरों में जैविक उत्पाद के मेलों को लगाने को लेकर निर्देश दिया गया।

मध्य प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री एदल सिंह कंसाना की ओर से कार्यशाला में कहा गया कि रसायनों से बढ़ते रोगों से बचाव को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया है। रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक व खरपतवार नाशकों के अत्याधिक इस्तेमाल से जीवन के साथ-साथ वातावरण भी खराब हो रहा है। इसके अलावा हानिकारक तत्व में वृद्धि से मिट्टी की उर्वरता कम होने से मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर बुरा असर दिखाई दे रहा है।

उनकी ओर से कहे मुताबिक मध्य प्रदेश राज्य में अभी तक 33 जिलों में जैविक खेती 1 लाख एकड़ में की जा रही है।

Share this content:

Previous post

Bhavantar Compensation Scheme: आलू किसानों के लिए मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, मिलेगा भावांतर स्कीम का फायदा, जानें किन किन को मिलेगा लाभ

Next post

Happy Card Recharge Plan: हैप्पी कार्ड धारकों को हुआ तगड़ा फायदा, अब मिलेगी ये नई सुविधा

You May Have Missed

error: Content is protected !!