हरियाणा प्रदेश में लाखों महिलाओं को एक नई योजना की शुरुआत से बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिसका कई दिनों से इंतजार हो रहा है। हरियाणा राज्य में महिलाओं के लिए लाडली लक्ष्मी योजना के आरंभ होने को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है। बता दें कि इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को प्रत्येक महीने आर्थिक मदद प्रदान किया जाएगा।
इस योजना के शुरुआत में राज्य की 20 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिसके चलते इन महिलाओं को योजना से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।
Deen Dayal Lado Laxmi Yojana आरम्भ
बता दें कि हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से बीते गुरुवार के दिन ऐलान किया गया है कि प्रदेश सरकार की ओर से आने वाली 25 सितंबर से ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ (Deen Dayal Lado Laxmi Yojana) लागू किया जाएगा। जिसके चलते प्रदेश की जो भी महिला इस योजना में पात्र होगी उनको हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता दिया जाएगा। बता दें कि PTI की रिपोर्ट के मुताबिक यह निर्णय राज्य कैबिनेट की एक खास बैठक में किया गया।
किन किन महिलाओं को योजना में फायदा?
सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रदेश में इस योजना को भाजपा विचारक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आरंभ किया जाएगा। योजना को लेकर उनके द्वारा बताया गया कि प्रदेश की जो भी महिला 23 वर्ष या फिर इससे अधिक आयु की है उनको लाभ होगा। चाहे वो विवाहित या फिर अविवाहित होने पर भी योजना के लिए पात्र माना जाएगा।
इस योजना में पहले चरण में शामिल 1 लाख रुपए से कम आय वाली महिलाओं को फायदा मिलेगा। उनके मुताबिक इस योजना के माध्यम से पहले चरण में तकरीबन 19 लाख से 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा उनके द्वारा आगे बताया गया कि इस योजना का विस्तार स्टेप्स होगा। जिससे अधिक आय वर्ग को भी शामिल हो सके।
एक परिवार में कितनी महिलाओं को लाभ
सीएम नायब सिंह सैनी के द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि योजना में एक परिवार में लाभार्थियों की संख्या की कोई सीमा नहीं होने वाली है। यानी अगर एक परिवार में 3 महिला हैं तो फिर 3 महिला योजना के लिए पात्र माना जाएगा। योजना में शामिल महिला स्वयं या फिर विवाहित होने पर उनके पति को कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा राज्य का निवासी होना आवश्यक होगा।
इस योजना में शामिल होने वाली महिलाओं की आयु 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक लागू होगी। वहीं जिन महिलाओं की आयु 60 वर्ष होने के बाद वृद्धा पेंशन योजना में शामिल किया जाएगा।
योजना में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री के द्वारा कहा गया है कि इस योजना में शामिल होने वाली महिलाओं को अपने घर बैठे ही आवेदन करने की सुविधा दी जाएगी। जिसके लिए एक ऐप लॉन्च होगा। योजना के लिए पहले से ही 5000 करोड़ रुपये आवंटित किया जा चुका है।
Share this content: