Haryana Farmers News: देश के किसानों को आज खेती करने में कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें से एक समस्या खाद, बीज व कीटनाशक की कीमत के अलावा इनकी आवश्यकता भी बढ़ गई है। जिसकी वजह से बहुत से किसानों को अपनी भूमि में फसल बुवाई से लेकर कटाई तक खर्च भी बढ़ रहा है।
Crop Loan Update
हरियाणा प्रदेश में खेती को बड़े पैमाने पर किया जाता है। यहां के किसानों को अपनी खेती में अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए खर्च की आवश्यकता रहती है। जिसकी वजह से किसानों को फसली ऋण की आवश्यकता होती है।
लेकिन हरियाणा प्रदेश में सरकार की तरफ से फसली लोन के ब्याज में की बढ़ोतरी की वजह से किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा रहा था। लेकिन किसानों को अब बड़ी खुशखबरी मिली है। आइए जानते हैं क्या है किसानों के लिए राहत की खबर पूरी जानकारी के साथ जानें…
बता दें कि हरियाणा प्रदेश सरकार (Haryana Government) की ओर से बीते 19 अप्रैल 2025 को जारी किए गए आदेश में फसली लोन का ब्याज जो 4 प्रतिशत था उसको बढ़ाते हुए 7 प्रतिशत किया गया था। लेकिन अब किसानों को ब्याज की वसूली को लेकर राज्य सरकार ने अधिकारियों को ब्याज का वसूली नहीं किए जाने को लेकर आदेश दिए गए हैं।
हरियाणा प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष पार्टी कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हैं उनकी ओर से सरकार से फसली लोन का ब्याज बढ़ने पर सवाल उठाया गया। जिसके पश्चात सरकार ने अपने फैसले में बदलाव किया गया।
कोऑपरेटिव बैंक में जनरल मैनेजर की ओर से जारी आदेशों के बताए अनुसार लोन पर किसी तरह का ब्याज नहीं देना होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने ब्याज बढ़ने पर सवाल उठाए
दरअसल हरियाणा को ऑपरेटिव बैंक मुख्यालय की ओर से 19 अप्रैल के दिन एक आदेश जारी किया गया जिसमें लोगों के द्वारा बैंक से कर्ज लिया गया है उनसे 7% ब्याज लिया जाएगा। जिस पर हरियाणा प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से कहा गया कि हरियाणा सरकार की ओर से वादा के मुताबिक की फसल लोन पर 4% से अधिक ब्याज नहीं लिया जाएगा। लेकिन फसली लोन पर ब्याज लगाया जा रहा है। प्रदेश के किसान पहले से ही प्राकृतिक आपदा से परेशानी में है इसके पश्चात ब्याज पटाने के बाद किसानों को और अधिक दिक्कत में डालने वाली है। उनकी ओर से कहा गया कि तुरंत इस फैसले को सरकार वापस ले।
किसानों को वापसी मिलेगा लिया गया ब्याज
बता दें कि हरियाणा प्रदेश सरकार की ओर से अपने किए गए फैसले को चेंज करते हुए बताया है कि सही एमपैक्स प्रबंधक और सभी शाखा प्रबंधक एमपैक्स में करजाई सदस्य के द्वारा ब्याज राशि नहीं वसूला जाए।
वहीं अगर किसी किसान से ब्याज राशि लिया गया है तो उनको लौटाया जाएगा। ऐसे में आने वाले आदेशों तक पहले के जैसे बिना ब्याज के रिकवर किया जाए
इसे भी पढ़ें 👉 करोड़ों किसानों के लिए जरूरी खबर, पीएम किसान योजना में अगली किस्त से पहले करें ये काम, जानें अंतिम दिनांक
Share this content: