हरियाणा में आज सभी जिलों में आंधी के साथ बारिश का लेकर अलर्ट, कब तक पहुंचेगा हरियाणा में मानसून, मौसम अपडेट
हरियाणा प्रदेश में अभी भी मानसून प्रवेश का इंतजार है। परंतु इससे पहले ही मौसम चेंज से बारिश होने वाली है। बता दे कि 22 जून 2025 रविवार को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वही हरियाणा प्रदेश के यमुनानगर कुरुक्षेत्र अंबाला और कैथल में तेज हवा के साथ भारी बारिश का भी अलर्ट घोषित किया गया है। हरियाणा प्रदेश की पूरे क्षेत्र में मौसम विभाग की ओर से 22 से लेकर 25 जून तक बारिश की संभावना जताया गया। परंतु अन्य जिलों में भी आसमान में बादल छाए रहने, गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।
Haryana Weather News (मौसम अपडेट)
हरियाणा प्रदेश में मानसून पहुंचने को लेकर 28 जून तक का अनुमान है। जिसके वजह से आगामी दिनों के दौरान बारिश बढ़िया होने की संभावना और वृद्धि हो सकता है। हरियाणा प्रदेश में मानसून के प्रवेश को लेकर मौसम वैज्ञानिकों की माने तो एक सप्ताह का समय है। और उम्मीद जताई जा रही है कि हरियाणा प्रदेश में 28 जून के करीब मानसून पहुंचेगा।
मानसून की हवा अबकी बार अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी की दिशा से पहुंच रही है जिसकी वजह से दोनों दिशा की नमी भरी हवा टकराने के चलते कई बार भारी बारिश भी देखा जाता है।
हरियाणा प्रदेश में बारिश का लेकर अनुमान
हरियाणा राज्य में भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) की ओर से चार दिन का मौसम पूर्वानुमान लगाए गए हैं जिसमें आज यानी 22 जून से लेकर आगामी 25 जून तक जारी किया गया।
आज रविवार छुट्टी का दिन है और पूरे हरियाणा प्रदेश में बारिश के आसार हैं इस दौरान प्रदेश के हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में 50% से लेकर 75% बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में बारिश की संभावना 75% से लेकर 100% तक होने की संभावना जताई है।
हरियाणा प्रदेश में मौसम 23 जून
इसके अलावा हरियाणा प्रदेश में कल यानी 23 जून को भी हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश को लेकर 25% से लेकर 50%, प्रदेश के रेवाड़ी, रोहतक, महेंद्रगढ़, जींद, चरखी दादरी और भिवानी में बारिश को लेकर 50% से 75% की संभावना जताई गई है।
वहीं इसके साथ ही प्रदेश के गुरुग्राम, पंचकूला, झज्जर, अंबाला, सोनीपत, यमुनानगर, पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, मेवात, कैथल, पलवल और फरीदाबाद में बारिश को लेकर 75% से 100% की संभावना जताई गई है।
हरियाणा राज्य में 24 जून को बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून के दिन प्रदेश के यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला में 50% से लेकर 75% की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में बारिश की संभावना 25% से 50% तक देखा जा सकता है।
25 जून को हरियाणा मौसम कैसा रहेगा
राज्य में मौसम विभाग ने 25 जून को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में बारिश 25% से 50%, रेवाड़ी, रोहतक, महेंद्रगढ़, जींद, चरखी दादरी और भिवानी में बारिश 50% से 75% और इसके अलावा प्रदेश के मेवात, पंचकूला, पलवल, अंबाला, फरीदाबाद, यमुनानगर, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, झज्जर, कैथल, सोनीपत, करनाल, पानीपत में बारिश 75% से 100% देखा जा सकता है।

Share this content: