Gehu MSP Purchase 2026: गेहूं किसानों के लिए शानदार खबर, MSP बढ़ने से मिलेगा ज्यादा लाभ, इस तारीख से पंजीयन होगा आरंभ

राज्य में किसानों से सरकार के द्वारा गेहूं का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जाएगा। जिसके लिए आगामी 7 फरवरी 2026 से मार्च तक पंजीयन होगा। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल जो 160 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ा है।

Gehu MSP Purchase 2026 Update

बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव की ओर से गेहूं 2600 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को देने की घोषणा की गई है। इस प्रकार से प्रोत्साहन राशि में 15 रुपए प्रति क्विंटल दिया जाएगा। वहीं यह पिछले साल वर्ष 175 रुपए था।

Gehu MSP Purchase 2026: मिली जानकारी के अनुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ओर से कहा गया है कि इस साल पंजीयन व्यवस्था को ज्यादा सरल, डिजिटल और पारदर्शी हो गया है। पूरे राज्य में 3,186 पंजीयन केंद्र बनाया गया है। जिसकी वजह से अब किसानों को अधिक दूरी तय नहीं करने के साथ ही भीड़ की स्थिति से बचाव होगा।

कहां पर कराए पंजीयन

किसान अपना पंजीयन निशुल्क कर सकते हैं। जो ग्राम व जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में सुविधा केंद्रों, सहकारी समितियों, सहकारी विपणन संस्थाओं के साथ पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा वे कॉमन सर्विस सेंटर, Mp ऑनलाइन, लोक सेवा केंद्र व निजी साइबर कैफे पर जाकर भी अपनी फसल का पंजीयन सशुल्क सुविधा के साथ किया जा सकता है। जिसके लिए किसानों को 50 रु से ज्यादा नहीं देना होगा।

बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ने पर भुगतान 

एमपी के किसानों को राज्य सरकार ने स्पष्ट किया गया है कि समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं का भुगतान केवल उनके आधार कार्ड से जुड़े हुए बैंक खाते में ही होगा। और इसके साथ ही पंजीयन किए जाने के दौरान आधार ओटीपी या फिर बायोमेट्रिक सत्यापन अवश्य कराए। सत्यापन किए जाने के दौरान 1 रुपए का ट्रांजेक्शन होगा वहीं अक्रियाशील, संयुक्त और वालेट आधारित बैंक खाते को मान्य नहीं किया जाएगा।

 

 

Share this content:

error: Content is protected !!