सरसों, सरसों खल व तेल में आगे कीमत कैसा रहेगा, जानें सरसों बुवाई अपडेट व सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

Mustard weekly Report: सभी किसान व व्यापारी भाई के लिए आज हम इस रिपोर्ट में जानेंगे सरसों बुवाई, तेल और खल की ताजा अपडेट, और बाजार की स्थिति क्या है और आगे सरसों के भाव में तेजी आएगी या फिर गिरावट। आइए जानते हैं सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसों बुवाई की रिपोर्ट (सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट)

राजस्थान राज्य में 27 नवंबर तक सरसों की बुवाई 33.25 लाख हेक्टेयर में पूरी हो चुकी है। वहीं इस वर्ष राजस्थान का लक्ष्य 36 लाख हेक्टेयर का निर्धारित हैं।

पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले में सरसों बुवाई में 3% की मामूली बढ़त है। वहीं जमीनी रिपोर्ट के मुताबिक सरसों बुवाई वास्तविक रूप से पिछले साल के बराबर बताया जा रहा है।

बता दें कि शुरुवाती बारिश के चलते खेतों में जलभराव देखने को मिला। जिसकी वजह से बीज बोने से खराब होने की सूचना मिली है। जिसके चलते किसानों का चना व गेहूं की फसल बुवाई की ओर रुझान अबकी बार बढ़ा हुआ हुआ देखा जा रहा है।

तेल व खल अपडेट

इस समय सरसों खल व तेल इन दोनों की मांग कमजोर है। पिछले हफ्ते के आंकड़ों में दिखाई देता है कि सरसों DOC का निर्यात काफी सुस्त पड़ा है। अब घरेलू स्तर पर अब मांग अन्य सस्ते विकल्पों की ओर शिफ्ट हो रही है।

तेल की मांग सामान्य है, इसलिए कीमतें सीमित दायरे में चल रही हैं। अन्य तेलों से अंतर अधिक होने से रिटेल मांग थोड़ी कम,लेकिन उत्तर भारत में खपत बढ़ी है। सरसों में 1430 के नीचे और 1500 के ऊपर जाने की संभावना कम, इसलिए ट्रडिंग इसी दायरे में रखें।

बाजार का दृष्टिकोण व रणनीति 

सरसों की उपलब्धता निचले भाव पर कम, वहीं ऊपरी स्तर पर मिलों के लिए डिस्पैरिटी बढ़ रही है। सरकारी बिक्री सीमित है, जिससे कुल सप्लाई सामान्य से कम बनी हई है। डिस्पैरिटी के चलते क्रशिंग सीमित रहेगी, इसलिए सप्लाई में बड़ा दबाव भी नहीं दिखेगा।

फिलहाल की स्थिति में सरसों में न बड़ी तेजी, न बड़ी मंदी का संकेत दे रही है। बाजार सीमित दायरे में रहने का अनुमान, जिसमें ट्रेडर्स के लिए ट्रेड पकड़ना चुनौती पूर्ण हो सकता है और तेजी मंदी करने जैसा कुछ खास नहीं दिख रहा है। व्यापार अपने विवेक से सोच कर करें।

नोट: आज आपने Star Mandi वेबसाइट के माध्यम से जाना सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट। जिसमें सरसों बुवाई, तेल व खल अपडेट और बाजार रिपोर्ट। किसान व व्यापारी भाई व्यापार अपने विवेक से करें क्योंकि कीमतों में बदलाव आने वाले समय में मांग, सरसों की बुवाई स्थिति के स्पष्ट होने व सरकार के निर्णय पर निर्भर करता है। कोई भी व्यापार में लाभ या फिर हानि के लिए स्टार मंडी जिम्मेदारी नहीं है।

 

Share this content:

error: Content is protected !!