Haryana Weather Today: हरियाणा प्रदेश में आज सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, 18 जुलाई तक रहेगा मानसून का दौरा, जानें मौसम का हाल
Haryana Weather News: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय के विभागा ध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून टर्फ़ लाइन मौजूदा समय के दौरान उत्तरी सीमा बीकानेर, डाल्टागंज, दीघा, प्रयागराज व ग्वालियर से लेकर उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना बना हुआ हैं। जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी वाली मानसूनी की हवा हरियाणा प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना, वहीं राजस्थान राज्य पर 1 कम दबाव का क्षेत्र तैयार होने के कारण 18 जुलाई तक मानसून हरियाणा प्रदेश में सक्रियता रहने के आसार जताए हैं। व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर क्लिक करें
Haryana Weather Today
हरियाणा राज्य में एक दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तन शील रहने के साथ साथ अधिकतर हिस्सों में गरज-चमक, हवा व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वही इस समय सीमा में कुछ एक हिस्से पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
हरियाणा राज्य में आज का मौसम 16 जुलाई
बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार आज हरियाणा प्रदेश में सिरसा जिले में बारिश 50 से लेकर 75 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। वहीं इसके अलावा 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा राज्य के कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, जींद, रेवाड़ी, रोहतक, पलवल, यमुनानगर, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह व फरीदाबाद में कुछ हिस्सों में 25 प्रतिशत बारिश देखने को मिल सकती है।
हरियाणा राज्य कल का मौसम 17 जुलाई
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 17 जुलाई को 50 से 75 प्रतिशत बारिश हिसार, यमुनानगर, भिवानी, पंचकूला, चरखी दादरी, झज्जर व रोहतक, वहीं सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, अंबाला, फरीदाबाद, जींद, महेंद्रगढ़, सोनीपत, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल व मेवात जिले में कहीं कहीं पर 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर क्लिक करें
Share this content: