हरियाणा में आज सभी जिलों में आंधी के साथ बारिश का लेकर अलर्ट, कब तक पहुंचेगा हरियाणा में मानसून, मौसम अपडेट

हरियाणा में आज सभी जिलों में आंधी के साथ बारिश का लेकर अलर्ट, कब तक पहुंचेगा हरियाणा में मानसून, मौसम अपडेट

हरियाणा प्रदेश में अभी भी मानसून प्रवेश का इंतजार है। परंतु इससे पहले ही मौसम चेंज से बारिश होने वाली है। बता दे कि 22 जून 2025 रविवार को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वही हरियाणा प्रदेश के यमुनानगर कुरुक्षेत्र अंबाला और कैथल में तेज हवा के साथ भारी बारिश का भी अलर्ट घोषित किया गया है। हरियाणा प्रदेश की पूरे क्षेत्र में मौसम विभाग की ओर से 22 से लेकर 25 जून तक बारिश की संभावना जताया गया। परंतु अन्य जिलों में भी आसमान में बादल छाए रहने, गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Haryana Weather News (मौसम अपडेट)

हरियाणा प्रदेश में मानसून पहुंचने को लेकर 28 जून तक का अनुमान है। जिसके वजह से आगामी दिनों के दौरान बारिश बढ़िया होने की संभावना और वृद्धि हो सकता है। हरियाणा प्रदेश में मानसून के प्रवेश को लेकर मौसम वैज्ञानिकों की माने तो एक सप्ताह का समय है। और उम्मीद जताई जा रही है कि हरियाणा प्रदेश में 28 जून के करीब मानसून पहुंचेगा।

मानसून की हवा अबकी बार अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी की दिशा से पहुंच रही है जिसकी वजह से दोनों दिशा की नमी भरी हवा टकराने के चलते कई बार भारी बारिश भी देखा जाता है।

हरियाणा प्रदेश में बारिश का लेकर अनुमान

हरियाणा राज्य में भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) की ओर से चार दिन का मौसम पूर्वानुमान लगाए गए हैं जिसमें आज यानी 22 जून से लेकर आगामी 25 जून तक जारी किया गया।

आज रविवार छुट्टी का दिन है और पूरे हरियाणा प्रदेश में बारिश के आसार हैं इस दौरान प्रदेश के हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में 50% से लेकर 75% बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में बारिश की संभावना 75% से लेकर 100% तक होने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें :-  Rajasthan Weather Update: राजस्थान प्रदेश में 3 संभाग में बारिश के आसार, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से धूल भरी, हिट वेव को लेकर अलर्ट

हरियाणा प्रदेश में मौसम 23 जून

इसके अलावा हरियाणा प्रदेश में कल यानी 23 जून को भी हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश को लेकर 25% से लेकर 50%, प्रदेश के रेवाड़ी, रोहतक, महेंद्रगढ़, जींद, चरखी दादरी और भिवानी में बारिश को लेकर 50% से 75% की संभावना जताई गई है।

वहीं इसके साथ ही प्रदेश के गुरुग्राम, पंचकूला, झज्जर, अंबाला, सोनीपत, यमुनानगर, पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, मेवात, कैथल, पलवल और फरीदाबाद में बारिश को लेकर 75% से 100% की संभावना जताई गई है।

हरियाणा राज्य में 24 जून को बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून के दिन प्रदेश के यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला में 50% से लेकर 75% की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में बारिश की संभावना 25% से 50% तक देखा जा सकता है।

25 जून को हरियाणा मौसम कैसा रहेगा

राज्य में मौसम विभाग ने 25 जून को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में बारिश 25% से 50%, रेवाड़ी, रोहतक, महेंद्रगढ़, जींद, चरखी दादरी और भिवानी में बारिश 50% से 75% और इसके अलावा प्रदेश के मेवात, पंचकूला, पलवल, अंबाला, फरीदाबाद, यमुनानगर, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, झज्जर, कैथल, सोनीपत, करनाल, पानीपत में बारिश 75% से 100% देखा जा सकता है।

मौसम अपडेट
मौसम विभाग अपडेट
ये भी पढ़ें :-  Haryana New Rail Line: हरियाणा के कौन से जिले में जल्द बिछाई जाएगी रेल लाइन, 50 वर्ष का सपना होगा सा, जानें पूरी खबर

Share this content:

Previous post

Haryana New Rail Line: हरियाणा के कौन से जिले में जल्द बिछाई जाएगी रेल लाइन, 50 वर्ष का सपना होगा सा, जानें पूरी खबर

Next post

हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सभी सरकारी निजी अस्पताल डॉक्टरों को लिखना होगा स्पष्ट दवा और बीमारी का नाम

You May Have Missed

error: Content is protected !!