Haryana News : हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कई घोषणाएं

 

 

 

आज 21 जून शनिवार के दिन देश व दुनिया में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी बीच हरियाणा प्रदेश में भी कुरुक्षेत्र महासरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग मैं भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव के अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से योग किया गया।

 

CM Nayab Saini Haryana News 

 

इसी राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सांसद नवीन जिंदल व मंत्री आरती राव भी शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री नरेंद्र सिंह सैनी की ओर से कई तरह की घोषणा किया गया है। और इन घोषणा में 9 बडी घोषणाएं मुख्यमंत्री के द्वारा कौन-कौन सी है आईए जानते हैं।

[irp]

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री की ओर से बताया गया कि कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में एक विशाल अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र को लेकर निर्माण होगा।
  • सीएम की ओर से कहा गया कि हरियाणा प्रदेश में विश्वविद्यालय योग पर शोध को बढ़ावा दिए जाने को लेकर योग लेखक प्रोत्साहन योजना लागू किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट लेखकों को राज्य सामान भी मिलेगा।
  •  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से प्रदेश में 883 योग के अलावा व्यायामशालाएं खोली है। इस वर्ष राज्य में नई योग व व्यायाम शालाएं कम से कम 100 खोला जाएगा।
  • नायब सिंह सैनी की ओर से बताया गया कि सभी सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा योग प्रदर्शन का मूल्यांकन क्रेडिट आधार परीक्षा प्रणाली के तौर पर भी होगा।
  • मुख्यमंत्री की ओर से बताया गया कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा विषयों को इसी साल से आयुष चिकित्सा प्रणाली के तहत मान्यता दिया जाएगा। चिकित्सकों का इन विषयों को लेकर राजकीय रजिस्ट्रेशन भी आरंभ होगा।
  • हरियाणा प्रदेश में सभी विद्यालय व कॉलेज में योग का शैक्षणिक पाठ्यक्रम के तौर पर लागू होगा। जिसको लेकर एक समान योग पाठ्यक्रम तैयार जल्द से जल्द होगा।
  •  योगासन को खेल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सुधार किए जाने को लेकर अनुभवी कोको का नियुक्ति होगा। और उन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा। खेल विभाग की ओर से 40 योग शिक्षकों को लेकर भर्ती प्रक्रिया भी जल्द आरंभ होगा।
  • हरियाणा के सभी सरकारी कार्यालय पर Y-Break के लिए 5 मिनट आरंभ होगा। जिसकी वजह से कर्मचारी तनाव मुक्त होने के साथ अच्छे से अपना कार्य पूरा कर पाएंगे।
  • उनकी ओर से बताया गया कि One Earth-One Health को लेकर परिकल्पना में एक महत्वपूर्ण विशेषता यह की पृथ्वी पर प्रत्येक जीव का जीवन दूसरे सभी जीवों के जीवन से जुड़ा हुआ।

[irp posts=”4856″ ]

Share this content:

error: Content is protected !!