राज्य में 13 जिलों में आज व प्री-मानसून से 3 दिन माध्यम से भारी बारिश का अलर्ट, जानें हरियाणा मौसम आज कैसा रहेगा

हरियाणा राज्य में आज 21 जून को पूरी मानसून सक्रिय हो रहा है। प्रदेश में आने वाले तीन दिनों के दौरान अच्छी बारिश होने के भी संभावना बताया गया है। मौसम विभाग आईएमडी के ओर से प्रदेश के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में हल्की, मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकता है।

हरियाणा मौसम आज कैसा रहेगा

 बता दे की मानसून अभी भी हरियाणा प्रदेश से थोड़ा दूरी पर है और अनुमान जताया जा रहा है कि मानसून हरियाणा प्रदेश में लगभग 28 जून की करीब प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक देश में अबकी बार मानसून की रफ्तार अधिक है और यह तय समय से पहले ही हरियाणा प्रदेश में पहुंच सकता है। हरियाणा राज्य में मानसून प्रत्येक वर्ष लगभग मानसून जुलाई महीने में ही प्रवेश करता है लेकिन अबकी बार तेज गति के होने के चलते मानसून जल्दी पहुंचने की संभावना है।

[irp posts=”4846″ ]

हरियाणा प्रदेश किन-किन जिलों में आज बारिश

मौसम विभाग आईएमडी के मुताबिक आज हरियाणा प्रदेश की कई जिलों में 75 से लेकर 100% बारिश का संभावना जताया गया है जिसमें पलवल, झज्जर, गुरुग्राम, सोनीपत, मेवात, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला और फरीदाबाद जिले शामिल है।

इसके साथी हरियाणा प्रदेश के 6 जिलों में 50 से लेकर 75% बारिश देखा जा सकता है जिसमें प्रदेश के रेवाड़ी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक और जींद जिले शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश में तीन जिले फतेहाबाद, हिसार, सिरसा में भी बारिश के असर 25 से लेकर 50% बना हुआ है।

हरियाणा प्रदेश बारिश को लेकर अपडेट

प्रदेश में कल यानी 22 जून को कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकता है। जिसमें प्रदेश के रेवाड़ी, पलवल, जींद, भिवानी, करनाल, महेंद्रगढ़, पानीपत, फरीदाबाद, पंचकूला, गुरुग्राम, अंबाला, यमुनानगर, झज्जर, कैथल, रोहतक और सोनीपत जिले शामिल है। इसके अलावा प्रदेश में फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकता है।

हरियाणा प्रदेश में 23 जून आगामी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश जिसमें पलवल, पंचकूला, मेवात, अंबाला, फरीदाबाद कैथल, गुरुग्राम, यमुनानगर, पानीपत, करनाल, सोनीपत शामिल हैं। इसके अलावा हिसार सिरसा फतेहाबाद में बूंदाबांदी और महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, जींद और रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश देखा जा सकता है।

[irp posts=”4851″ ]

Share this content:

error: Content is protected !!