लाडली बहना योजना नई अपडेट: महिलाओं के लिए बड़ी शानदार खुशखबरी, प्रत्येक महीने 1500 रुपए, इस वर्ष से मिलेंगे 3000 रुपए

Ladli Behna Yojana latest Update 2025: मध्य प्रदेश राज्य में सबसे बड़ी योजनाओं में से एक योजना मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर महिलाओं के लिए बड़ी अच्छी और शानदार खबर आई है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की ओर से इस योजना को लेकर मीडिया के सामने एक बड़ा बयान सामने आया है। प्रदेश में लाडली बहनों को उनकी ओर से बताया गया है कि 250 रुपए अतिरिक्त का राशि रक्षाबंधन पर दिया जाएगा।

लाडली बहना योजना नई अपडेट

वहीं इसके साथ ही उनकी ओर से यह भी कहा गया है कि प्रदेश सरकार योजना का राशि प्रत्येक महीने इस दिवाली से₹1500 किया जाएगा और इसके अलावा मुख्यमंत्री की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया है कि प्रदेश सरकार वर्ष 2026 व 2027 के दौरान योजना की किस्त में बढ़ोतरी किया जाएगा। वही लाडली बहनों को पहले से किए गए वादे के मुताबिक 3000 रुपए हर महीने का राशि 2028 तक करने का कहा गया है।

इस वर्ष दिवाली का त्योहार अक्टूबर महीने में आ रहा है इस तरह मध्य प्रदेश की एक करोड़ से भी ज्यादा महिलाएं जो इस योजना में शामिल है। उनको अक्टूबर 2025 से ₹1500 हर महीने मिलेगा।

लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा गिफ्ट

एमपी के CM मोहन यादव की ओर से दिए गए बयान के पश्चात लाडली बहन को रक्षाबंधन पर बड़ी सौगात मिल गया। बता दे की मुख्यमंत्री की ओर से कुछ समय पहले ही रक्षाबंधन पर योजना में अतिरिक्त राशि देने का ऐलान किया गया।

कब तक होगा 3000 रुपए का राशि

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में शामिल महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा की गई घोषणा को प्रदेश के इंदौर में की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया गया है। और इसी प्रिंस कॉन्फ्रेंस के दौरान बनाया गया वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा किया गया। जिसमें उनके और से लिखा गया है कि हमारे सरकार के द्वारा लाडली बहनों को लेकर योजना में संकल्प पत्र में 3000 रुपए किए जाने का वादा किया गया। जिसको हम डंके की चोट पर वर्ष 2028 तक पूरा किया जाएगा।

 

2 वर्ष से अधिक लाडली बहना योजना

एमपी राज्य में बीजेपी सरकार की ओर से साल 2023 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नेतृत्व में इस योजना को लांच किया गया था और इस योजना के चलते भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में दमदार तरीके से जीत मिली और सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। योजना को पिछले महीने ही 2 वर्ष पूरे हो चुके हैं और सीएम मोहन यादव के द्वारा 25 वीं किस्त का राशि भी 16 जून को जारी किया जा चुका है। और अब 26वीं किस्त योजना का राशि जुलाई महीने में जारी किया जाएगा। स्कीम में शामिल महिलाओं का रक्षाबंधन पर ढाई सौ रुपए अतिरिक्त राशि की जारी किया जाएगा।

 

 

Share this content:

error: Content is protected !!