हरियाणा प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश और आंधी, कब तक प्रवेश करेगा मानसून, जानें हरियाणा आज का मौसम रिपोर्ट

हरियाणा प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश और आंधी, कब तक प्रवेश करेगा मानसून, जानें हरियाणा आज का मौसम रिपोर्ट

हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से आज 17 जून मंगलवार को भी 15 जिलों में आंधी चलने की संभावना जताई गई है। बता दें कि हरियाणा प्रदेश के इन जिलों में यमुनानगर, चरखी दादरी, करनाल, भिवानी, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, जींद और कैथल शामिल हैं। इन चीजों में आंधी के अलावा बिजली चमकने का चेतावनी जारी किया है।

हरियाणा आज का मौसम रिपोर्ट

हरियाणा प्रदेश में इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में 25 से लेकर 50% तक बारिश होने की भी संभावना जताई गई है जिसमें अंबाला, झज्जर, करनाल, रेवाड़ी, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर, पंचकूला, मेवात, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले शामिल हैं।

वही कल यानि सोमवार को हरियाणा प्रदेश के सोनीपत, हिसार, पानीपत, फतेहाबाद और भिवानी में कई जगहों पर बारिश देखने को मिला। हिसार के नारनौंद में भी अच्छा पानी गिरा है और पानी भरने की वजह से पोल में आया करंट जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गया। इसके अलावा सोनीपत में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश देखने को मिली और गोलियों में पानी का भरा हुआ।

आगे का मौसम और मानसून प्रवेश 

हरियाणा प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम को लेकर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ की ओर से बताएं अनुसार हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। जिसकी वजह से हरियाणा प्रदेश में मौसम इसी तरह से 19 जून तक जारी रहेगा। प्रदेश में प्री मानसून हवा 19 जून तक आने के आसार जिससे मौसम में बदलाव होने के भी संभावना बन रहा है और वातावरण में नमी के बढ़ोतरी के चलते तापमान में कमजोर होने के आसार हैं। राज्य में 28 जून मानसून प्रवेश करेगा जो की 3 जुलाई तक पूरे हरियाणा प्रदेश में एक्टिव होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें 👉 राजस्थान प्रदेश में किसानों की बल्ले बल्ले, राजस्थान एकमुश्त समझौता योजना में लाखों रुपए का ब्याज हुआ माफ, लाभ लेने का यह है अंतिम दिनांक

इसे भी पढ़ें 👉केंद्र सरकार की ओर से जारी किया गया जनगणना 2027 अधिसूचना, जानें कौन कौन से राज्यों में कब शुरू

Share this content:

Previous post

एमपी में मानसून की शुरुआत, प्रवेश के साथ ही जोरदार बारिश, जानें मानसून राजस्थान में पहली बारिश कब होगी

Next post

IMD का राजस्थान 26 जिलों में में बारिश, आंधी का अलर्ट, जानें राजस्थान के मौसम की जानकारी

You May Have Missed

error: Content is protected !!