LPG Gas Prices Update: महीने की शुरुआत में आई बड़ी खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर के दाम हुआ सस्ता, जानें ताजा कीमतें

इस साल का जून महीने के आरंभ होने के साथ ही एक अच्छी खबर आई है। बता दें आज 1 जून के दौरान ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से LPG गैस सिलेंडर के दाम में चेंज किया गया है। महीने के आरंभ में तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) की ओर से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम को कम किया गया है। जो कि नई कीमत देशभर में आज यानी 01 जून 2025 से शुरू हो चुका है।

LPG Gas Prices Update

जानकारी के लिए बता दें कि आज देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) यानी कि 19 किलोग्राम के रेट 1723 रुपए हो गया है जो कि बीते महीने के दौरान 1747.50 रुपए में प्राप्त हो रहा था। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के कारण से देश में चलाए जा रहे रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा व अन्य व्यावसायिक संस्थानों के लिए कुछ राहत देने का काम करेगी। जहां पर कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 KG) को बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

बताना चाहते हैं कि 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर कीमत की में ही बदलाव हुआ है। लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर कीमत में कोई चेंज नहीं किया गया है। यानी कि 8 अप्रैल 2025 के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर 14.2 KG का दाम पहले के मुताबिक ही मिलेगा।

इसे भी पढ़ें 👉 एमपी, यूपी, राजस्थान सहित कई राज्यों में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट, गति में कमी के चलते 10 दिन का ब्रेक

रविवार को मिला राहत 

आज रविवार छुट्टी के दिन 1 जून को दिल्ली से लेकर कोलकाता तक 19 किलो के दाम में तकरीबन 25 रुपए के सस्ता हुआ है।

अब अगर देश में 19 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में देश की राजधानी दिल्ली से लेकर कोलकाता तक कितना चेंज किया गया है। तो बता दें कि इंडियन ऑयल की ओर से जारी किया गया नया रेट के अनुसार 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर कीमत दिल्ली पहले 1747.50 रुपए से 24 रुपए सस्ता होकर 1723.50 रुपए, मुंबई में 1699 रुपए से सस्ता होकर 1674.50 रुपए, कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर कीमत 1851.50 से कम होकर 1826 रुपए व चेन्नई में 1906 से सस्ता होकर 1881 रुपए तक हो गया है।

गैस सिलेंडर 19 किलोग्राम की नया रेट

शहर  नया रेट  पुराना रेट  सस्ता हुआ 
दिल्ली 1723.50 रु 1747.50 रु 24 रुपए
मुंबई 1699 रु 1674.50 रु  24.50 रुपए
चेन्नई 1906 रु 1881 रु  25 रुपए
कोलकाता 1851.50 रु 1826 रु 25.50 रुपए

LPG गैस सिलेंडर 14.2 KG का कीमत

शहर  कीमतें 
दिल्ली 853 रुपए
कोलकाता 879 रुपए
मुंबई 852.50 रुपए
चेन्नई 868.50 रुपए

इसे भी पढ़ें 👉 केंद्र सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, खाद्य तेलों पर आयात शुल्क को 10 प्रतिशत घटाया, जानें पूरी अपडेट

Share this content:

error: Content is protected !!