Urad 2 New Variety 2025: कृषि वैज्ञानिकों ने 2 नई उड़द किस्म को किया तैयार, किसानों को मिलेगा अन्य किस्म से 22% ज्यादा पैदावार

देश में दलहनी फसलों की खेती को बेहतर बनाने को लेकर कृषि वैज्ञानिकों की ओर से लगातार नई किस्मों का बीज तैयार किया जा रहा है। किसानों को दलहनी फसल की खेती कर रहे हैं उनकी लिए एक शानदार खबर आई। बता दें कि किसानों को दलहन की खेती में उड़द की फसल बंपर पैदावार दिलाएगी।

Urad 2 New Variety 2025

बता दें कि देश में उड़द की 2 नया किस्म को जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की ओर से विकसित किया गया है। जिसको पंत उड़द-13 और पंत उड़द-14 के नाम से जाना जाएगा। इस दोनों ही उड़द की नई वैरायटी के साथ दलहन फसलों की खेती करने पर पर किसान को आर्थिक फायदा होगा।

हमारे देश भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 70 कृषि विश्वविद्यालयों से विकसित 5 किस्मों को किसानों को समर्पित किया गया है। जिसमें से पंतनगर विश्वविद्यालय के द्वारा 3 किसानों को विकसित किया जिसमें पंत मसूर-14, पंत चना-10 व पंत मटर-484 शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें 👉 सरकार का पीएम किसान योजना में नए अभियान की शुरुआत, वंचित किसान को शामिल होने का मिलेगा मौका

पैदावार में मिलेगा 22 प्रतिशत अधिक लाभ

उडद की 2 नया किस्म अंजू अरोरा, एमके वर्मा व डॉ आरके पंवार विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक द्वारा तैयार किया गया। देश के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र व उत्तराखंड के अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों में इन 2 नई उड़द किस्म की खेती किया जा सकता है। नई किस्मों को लेकर वैज्ञानिकों का दावा है कि विभिन्न रोग व कीट प्रतिरोधी होने के साथ-साथ किसानों को 22% इन किस्मों से अधिक उपज मिलेगी।

किस्मों की क्या क्या खासियत हैं?

Pant Urad-13 Variety Details :  सबसे पहले बात करें पंत उड़द-13 (पीयू 1920) किस्म के बारे में तो यह किस्म  को 3 साल तक लगातार उत्तरी पवर्तीय क्षेत्रों में उपज परीक्षणों में मानक में अधिक उपज मिली।  जिसमें अन्य 3 किस्म से अधिक उपज मिली जो नीचे दिया गया है।

1).  पंत उड़द-31 से 11.34  फीसदी अधिक
2). उत्तरा से 16.44 फीसदी अधिक
3). पंत उड़द-10 से 22.15 फीसदी अधिक

Pant Urad-14 Variety Details: वहीं उड़द की नई किस्म पंत उड़द-14 (पीयू 1921)  का उपज अन्य किस्म से ज्यादा मिला जो नीचे दिया गया है।

1). पंत उड़द-31 से 6.09, फीसदी अधिक
2). उत्तरा से 10.96  फीसदी अधिक
3).  पंत उड़द-10 से 16.39 फीसदी से ज्यादा

उड़द दोनों किस्म का उत्पादन  हेक्टेयर औसत उपज 12 से लेकर 15 क्विंटल और 80 से लेकर 85 दिन  पकने का समय लगता है।

दोनों किस्म में कीट को लेकर प्रतिरोधी की बात करें तो इनमें फली बेधक कीट, पीला मोजेक विषाणु, थ्रिप्स, चूर्णिल फफूंद, मारूका व सफेद मक्खी कीट के लिए प्रतिरोधी माना गया है।  वहीं 100 दानों का वजन उड़द-13 व पंत उड़द-14 का क्रमशः 4.6 व 4.8 ग्राम है।

ये भी पढ़ें 👉 राजस्थान के किसानों को मिलेगा नैनो यूरिया छिड़काव पर अनुदान, प्रति हेक्टेयर 2 हजार रुपए के लिए, जानें पूरी डिटेल

Share this content:

error: Content is protected !!