Rajasthan Monsoon 2025: इस वर्ष 2025 राजस्थान में मानसून कब तक प्रवेश करेगा?, जानें क्या कहता हैं IMD का नया अपडेट

Monsoon 2025: राजस्थान प्रदेश में अबकी बार इस वर्ष मानसून कब तक प्रवेश करेगा?, अब हर कोई यह जानना चाहता है, जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से भी ताजा अपडेट निकाल कर आ रहा हैं। राजस्थान प्रदेश में मानसून की एंट्री को लेकर आईएमडी के मुताबिक अबकी बार समय से पहले दस्तक देने वाला है। मौजूदा समय में मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग व निकोबार द्वीप समूह तक पहुंचा है। जॉकी आने वाले तीन से चार दिनों में और आगे की ओर बढ़ सकता है।

Rajasthan Monsoon 2025 का ताजा अपडेट

बता दें कि मौसम विभाग के माने तो अबकी बार मानसून केरल में 27 मई तक पहुंचाने की संभावना है। देश के कई राज्यों में इससे पहले बारिश देखने को मिल सकता है। वही राजस्थान प्रदेश में अबकी बार मानसून 18 जून से 20 जून तक प्रवेश कर सकता है।

इस बार मानसून सीजन को लेकर आईएमडी के ओर से पहले से ही सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा चुका है। वही अबकी बार अल नीनो की स्थिति को भी नहीं बताया गया है। जिसका संबंध भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम बारिश से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें 👉 राजस्थान प्रदेश  के 25 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें आगामी 15 मई तक का मौसम अपडेट

समय से पहले आने का मिल रहा संकेत

बंगाल की खाड़ी में दक्षिण हिस्सा, निकोबार द्वीप समूह व अंडमान सागर पर पछुआ हवाओं का असर में वृद्धि हुआ है। जिसकी वजह से मानसून में रफ्तार से आगे की तरफ बढ़ने की संभावना है। इन जगहों पर ओएलआर यानी आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन कम हुआ है। जो कि बादल छाए रहने के संकेत दे रहे हैं। वहीं पृथ्वी से निकलने वाली ऊर्जा का माप ओएलआर है। इन सभी बन रही स्थिति को देखते हुए मानसून के जल्दी बढ़ने का संकेत दे रहा है। इस तरह राजस्थान प्रदेश में समय से पहले मानसून का प्रवेश होगा।

राजस्थान प्रदेश में बीते 6 साल मानसून कब पहुंचा

राज्य में मानसून के प्रवेश करने का सामान्य समय 25 जून निर्धारित किया गया वहीं अबकी बार प्रदेश में मानसून तय किए गए समय से पहले यानी 5 से 7 दिन पहले ही पहुंच सकता है।

1). वर्ष 2019 को मानसून 24 जून
2). वर्ष 2020 को मानसून 24 जून
3). वर्ष 2021 को मानसून 18 जून
4). वर्ष 2022 को मानसून 30 जून
5). वर्ष 2023 को मानसून 25 जून
6). वर्ष 2024 को मानसून 25 जून

मानसून 16 वर्ष के बाद समय से पहले पहुंचेगा

बता दें कि देश के केरल राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 01 जून तक प्रवेश करता है। वहीं इसके अलावा अगर मानसून अबकी साल समय से पहले आता है तो फिर यह 16 वर्ष के बाद यानि साल 2009 के पश्चात पहली बार होने वाला है।

साल 2009 के दौरान मानसून 23 मई को दस्तक दिया था। मानसून के आगमन को लेकर भारत में आधिकारिक घोषणा केरल पहुंचने पर किया जाता है। भारत देश के पूरे हिस्से में दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जुलाई तक कवर कर लेता है। वही उत्तर-पश्चिम भारत से 17 सितंबर के बाद धीरे-धीरे वापसी लौटने लगता है।

ये भी पढ़ें 👉 राजस्थान के किसानों को मिलेगा नैनो यूरिया छिड़काव पर अनुदान, प्रति हेक्टेयर 2 हजार रुपए के लिए, जानें पूरी डिटेल

Share this content:

error: Content is protected !!