Gold Silver Rate Today: आज सोने के दाम में रिकॉर्ड उछाल, 10 ग्राम कीमत 1 लाख से ज्यादा, जानें आज सोना चांदी के रेट

Gold Silver Price 22 April 2025 : सोना चांदी की कीमत लगातार तेज होता जा रहा है बता दें कि आज सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के द्वारा जारी किए गए 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 22 अप्रैल 2025 को 2 हजार 430 रुपए महंगा होकर 99100 रुपए पर दर्ज किया गया है। जो कि अभी तक सोने के अधिकतम भाव दर्ज किए गए हैं। वही सोने की कीमत कल यानि सोमवार को 24 कैरेट का कीमत 9670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वही आज 999 शुद्धता चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिली है।

Gold Silver Rate Today 22 अप्रैल 2025

Aaj Ke Sone Ke Bhav: बता दे की सोना और चांदी की कीमत में आ रही रिकॉर्ड तेजी के चलते आम जनता व सर्राफा व्यापारियों में भी हलचल मच गई। ऐसे में आप भी अगर सोना या चांदी खरीदने या निवेश करने के इच्छुक हैं तो आपको आज सोना और चांदी के ताजा कीमत चेक कर लेना चाहिए।

गोल्ड सिल्वर रेट 22-04-2025

  1. 24 कैरेट सोना 99100 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ 2430 रुपए
  2. 23 कैरेट सोना 98,703 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ 2421 रुपए
  3. 22 कैरेट सोना 90,776 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ 2226 रुपए
  4. 18 कैरेट सोना 74,325 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ 1822 रुपए
  5. 14 कैरेट सोना 57,974 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ 1422 रुपए
  6. 999 शुद्धता चांदी 95,900 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हुई 342 रुपए

नोट :- बता दें कि ऊपर दिए गए सोना चांदी के दाम इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार दिया गया है। जिसमें जीएसटी (GST) व मैकिंग चार्ज के बगैर है।

आज सोना का दाम बड़े शहरों में क्या है?

  • दिल्ली में आज सोना 24 कैरेट कीमत 10 ग्राम 101500 रुपए, 22 कैरेट सोना रेट 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में आज सोना 24 कैरेट 10 ग्राम भाव 1,01,350 रुपए, 22 कैरेट सोना 10 ग्राम रेट 92,900 रुपए
  • कोलकाता में सोना 24 कैरेट 10 ग्राम के दाम 1,01,350 रुपए, इसके अलावा 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के भाव 92,900 रुपए
  • चेन्नई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना कीमत 1,01,350 रुपए, 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के भाव 92,900 रुपए

सोना इस वर्ष 22000 रुपए से अधिक महंगा

इस साल 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के रेट 01 जनवरी 2025 को 76 हजार 162 रुपए, जो अब महंगा होकर 99 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। इसका मतलब यह है कि सोने के दाम 22 हजार 938 रुपए तक तेज हुआ है।

Conclusion :- आज आपने जाना www.starmandi.com के साथ आज सोने के दाम में रिकॉर्ड उछाल, 10 ग्राम कीमत 1 लाख से ज्यादा, जानें आज सोना चांदी के रेट । बड़े शहरों में सोना के रेट जेवलर्स से लिया गया है। ऐसे में आप अपने सोना चांदी व आभूषण नजदीकी ज्वेलर्स से एक बार अवश्य पुष्टि करें।

Share this content:

error: Content is protected !!