Rajasthan New Yojana: राजस्थान में दलित वर्ग के लिए बड़ी खुशखबरी, लंदन तक फ्री में यात्रा, नई योजना में राज्य सरकार उठाएगी पूरा खर्च

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में मौजूदा सरकार के द्वारा हाल ही में पंच तीर्थ योजना को लांच किया गया इस योजना के माध्यम से प्रदेश के दलित समाज के लोगों को बड़ी सौगात दी गई है। बता दे की डॉ. भीमराव अंबेडकर से संबंधित पांच प्रमुख स्थलों पर दलित समाज के लोगों को सैर कराया जाता है।

Rajasthan New Yojana

बता दें कि मौजूदा समय के दौरान 14 अप्रैल 2025 को राजस्थान प्रदेश CM भजनलाल शर्मा की तरफ से 2 बस को हरी झंडी दिखाई और उन्हें रवाना किया गया। हमारे देश भारत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से संबंधित 4 स्थल में स्थित हैं और एक स्थल लंदन में स्थित है। इन स्थलों के दर्शन के लिए भारत में प्रोग्राम को आरंभ किया गया।

सरकार की ओर से लंदन में भी सैर

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की ओर से बताया गया है कि आने वाले दिनों के दौरान लंदन की भी सैर करवाया जाएगा। वित्त विभाग को इसको लेकर फाइल पहले भेजा गया है। मंजूरी प्राप्त होने के बाद सरकार के खर्च से दलित समाज के लोगों को लंदन घूमने ले जाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री के अनुसार पंच तीर्थ स्थलों के दर्शन को लेकर सरकारी खर्च पर हर वर्ष 1000 लोगों को सैर पर जा पाएंगे।

 

किन-किन पंच तीर्थ पर होंगे दर्शन

महू में जन्म स्थल

बाबा भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर के महू क्षेत्र में हुआ। जहां पर उनका जन्म हुआ वहां पर सरकार की ओर से बड़ा स्मारक बनाया गया है। और यह उनका पहला तीर्थ स्थल माना जा रहा है और यहां पर दलित वर्ग के लोगों को दर्शन का विशेष व्यवस्था किया गया है।

नागपुर में स्थित दीक्षा भूमि

डॉ भीमराव अंबेडकर का दूसरा तीर्थ महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित है। जहां पर उनके द्वारा बौद्ध धर्म की दीक्षा ली गई थी। यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा स्तूप है। जहां पर 120 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित जो की मकराना के संगमनगर में किया गया। यह बौद्ध धर्म की प्रमुख स्थलों में से एक माना जाता है।

 

दिल्ली में महानिर्वाण भूमि स्थल

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में डॉ भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण स्थल है। जहां पर उनके संबंधित सिद्धांतों का अध्ययन करने के लिए पहुंचते हैं।

मुंबई में स्थित चैत्य भूमि

देश में डॉ भीमराव अंबेडकर का मुंबई में इंदु मिल कंपाउंड में स्मारक बनाया गया है। जहां पर उनका समाधि स्थल है। इसको भी तीर्थ स्थान मिला है। जिसको सरकार ने बड़ा स्मारक बनाया है।

लंदन में डॉ. अंबेडकर का घर

भारत देश में 4 तीर्थ स्थल के अलावा उनका एक और स्थल लंदन में भी है जो कि लंदन में उनके द्वारा वकालात की पढ़ाई किया गया था। जहां पर रहकर उनके द्वारा पढ़ाई को पूरा किया गया और इस घर को भारत सरकार की ओर से खरीद कर उसको स्मारक के तौर पर बनाया गया है। में दलित समाज के लोग भी फ्री में दर्शन कर पाएंगे। इसके लिए राजस्थान प्रदेश सरकार के द्वारा खर्च किया जाएगा।

पोर्टल को किया जाएगा आरंभ

दलित समाज को लेकर लंदन में उनके घर पर जाने को लेकर मौजूदा समय में अंतिम रूप नहीं दिया गया है। और इसके लिए फाइल को वित्त विभाग के पास है। वित्त विभाग के द्वारा मंजूरी प्राप्त होने के बाद एक लिंक जनरेट होगा। और इस लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेंगे। इसके बाद सरकारी खर्चे पर लंदन स्थित स्मारक के दर्शन को लेकर हर वर्ष 1000 लोगों को सैर पर ले जाया जाएगा।

Share this content:

error: Content is protected !!