Lado Lakshmi Yojana Update: प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए का इंतजार होगा खत्म, जानें ताजा जानकारी

Lado Lakshmi Yojana Update: प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए का इंतजार होगा खत्म, जानें ताजा जानकारी

हरियाणा प्रदेश की लाखों महिलाओं को लेकर एक बड़ी और शानदार जानकारी प्राप्त हो रही है। बता दे कि मुख्यमंत्री लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर माह आर्थिक मदद के तौर पर 2100 रुपए दिए जाने का ऐलान किसी भी समय किया जा सकता है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी/BJP) के द्वारा इस तरह की योजना की घोषणा का ऐलान किया गया था।

Lado Lakshmi Yojana Update

बता दें कि प्रदेश के CM नायब सिंह सैनी की तरफ से बतौर वित्त मंत्री के हरियाणा बजट 2025- 26 में लाडो लक्ष्मी योजना (Mukhymantri Lado Lakshmi Yojana) 5 हजार रु बजट का प्रावधान किया गया था।

प्रदेश सरकार की तरफ से लाडो लक्ष्मी योजना में शामिल किए जाने को लेकर अब बड़े स्तर पर मंथन किया जा रहा है। कि आखिर लाडो लक्ष्मी योजना का फायदा आखिर आर्थिक रूप से कमजोर यानी (BPL)  वर्ग की महिलाओं को दिया जाए या फिर पति-पत्नी दोनों को जोड़कर सालाना 3 लाख रुपए की आय वाली महिलाओं को योजना का फायदा दिया जाए।

हरियाणा प्रदेश की रहने वाली महिलाओं के लिए इस योजना के माध्यम से हर महीने 2100 रुपए की सहायता राशि दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा तकरीब होमवर्क पूरा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं इस योजना को लागू किए जाने के प्रारूप पर अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया जा रहा है। हरियाणा में इस योजना के अंतर्गत 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए शगुन के रूप में राशि दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-  Free Electricity Connection: राज्य सरकार दे रही किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन, डीजल के मुकाबले 10 गुना सस्ता, जल्द करें आवेदन

प्रदेश सरकार के खजाने पर होगा कितना असर

बता दें कि की अगर राज्य सरकार के द्वारा केवल BPL श्रेणी की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की राशि जारी किया जाता है तो फिर प्रदेश की 25 लाख महिलाओं के शामिल होने को संभावना है। जिसके चलते प्रदेश सरकार को प्रति महीने का आर्थिक बोझ 500 करोड़ रुपए और अगर योजना में 3 लाख रुपए तक सालाना आय तक महिलाओं को फायदा दिया जाएगा तो फिर योजना में लगभग 40 लाख महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश सरकार को प्रति महीने 800 करोड़ रुपए का सरकारी खजाने का खर्च होगा। इस योजना में वे महिलाएं जो सरकारी नौकरी के चलते या फिर किसी अन्य योजना में पेंशन को लाभ प्राप्त कर रही है उनको लाडो लक्ष्मी योजना में फायदा नहीं मिल पाएगा।

बैंक खातों को जोड़ा जा रहा

मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा राज्य की महिलाओं को इस योजना में जल्द लाभ प्राप्त हो। जिसके लिए अधिकारियों को सभी होमवर्क तेजी से पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। जिसके चलते महिलाओं के बैंक खातों को परिवार पहचान पत्र (PPP) में लिंक करने को का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Share this content:

Previous post

देश में क्या 1 मई से बदलने वाला है टोल कलेक्शन सिस्टम?, जानें टॉल प्लाजा पर FASTag को लेकर अपडेट

Next post

Haryana News: हरियाणा राज्य की 650 एकड़ फसल आंधी के साथ आग लगने से हुई राख, 6 जिलों के किसानों को बड़ा नुकसान

You May Have Missed

error: Content is protected !!