Delhi BJP New CM Race: दिल्ली में नया मुख्यमंत्री बनने की रेस 3 सबसे आगे, जानें प्रवेश वर्मा का नाम रेस से बाहर?
हमारे देश में हर साल कोई ना कोई हिस्से में चुनाव चलता रहता है और हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्ण बहुमत प्राप्त किया और अब हर किसी की नजर अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर नजर बनी हुई है।
Delhi BJP New CM Race 2025
भारतीय जनता पार्टी के ओर से अभी दिल्ली में मुख्यमंत्री को लेकर कई तरह के नाम मीडिया में चल रहे हैं। लेकिन पार्टी के द्वारा अभी तक नए मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान नहीं हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे से वापस भारत में लौट चुके हैं और अब जल्द ही दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का ऐलान होने की उम्मीद है।
इसी बीच अब सोशल मीडिया पर लगातार नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नेताओं के नाम चल रहे हैं। जिसमें राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा का नाम रेस से बाहर बताया जा रहा है।
बता दे की दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर घोषणा जल्द हो सकता है। वही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 19 और 20 फरवरी को हो सकता है। इसी बीच खबर यह है कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा बाहर रह सकते हैं। बता दे की सूत्रों के मुताबिक अभी दिल्ली के मुख्यमंत्री की दौड़ में तीन नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। जिसमें विधायक प्रवेश वर्मा शामिल नहीं है और जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिल्ली में मुख्यमंत्री को लेकर तीन नाम जिसमें रेखा गुप्ता, मनजिंदर सिंह सिरसा और जितेंद्र महाजन के नाम पर विचार किया जा रहा हैं। और इन तीन नाम में से दिल्ली करना है मुख्यमंत्री का नाम भी हो सकता है
क्या Bjp का एक और चौंकाने ऐलान होगा।
बता दें कि AAP (आम आदमी पार्टी) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव में जीत दर्ज करने वाले BJP नेता प्रवेश वर्मा के साथ ही अन्य चेहरे जिसमें विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा व आशीष सूद नेताओं की चर्चा किया जा रहा है।
इसके साथ ही बता दें कि बीजेपी की ओर से कम चर्चित नेताओं को भी मुख्यमंत्री बनाया गया है। बता दें कि साल 2023 के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश और उड़िसा के मुख्यमंत्री पद को ऐलान किया गया जिसमें चौंकाने वाले नाम सामने आया था।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राजस्थान प्रदेश में भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव और उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को बनाया गया था। जिसमें ज्यादातर राजनीतिक विश्लेषक को हैरान कर दिया। वही अब दिल्ली में भी बीजेपी के द्वारा ऐसा ही कोई ऐलान किया जा सकता है।
बीते 27 वर्ष के बाद बीजेपी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनाव में हराकर जीत हासिल किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीट में से 48 सीट बीजेपी ने हासिल किया वहीं 22 सीट AAP को प्राप्त हुई।
इसे भी पढ़ें 👉 देश में 17 साल बाद BSNl कंपनी का कमाल, मिल गई बड़ी कामयाबी, हर ग्राहक को मिलेगा लाभ
Share this content: